फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal lunch in delhi.

AAP ने जुटाए लंच के जरिए 50 लाख रुपए

Mon, 01 Dec 2014 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Dec 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal lunch in delhi.

दिल्ली में भले अभी चुनाव की तारीखें तय न हुई हो, आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। मुंबई के बाद रविवार को पार्टी ने फंड जुटाने के लिए लंच विद केजरीवाल का आयोजन किया। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल देश के दूसरे शहरों में भी लंच और डिनर पार्टी जारी रखेंगे।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित क्यूबा होटल में लंच विद केजरीवाल का आयोजन किया गया। इसमें आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उद्योगपतियों संग लंच किया। इसे आप की दिल्ली व्यापार विंग ने आयोजित किया था। जानकारी के मुताबिक आप ने यहां से 50 लाख से अधिक इकट्ठा किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले केजरीवाल ने मुंबई के डिनर पार्टी देकर 91 लाख रुपये जुटाए थे। आप के चंदा जुटाने के इस खास प्रयोजन में शामिल होने वाले उद्योगपति पार्टी को 20 हजार रुपये तक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आप ने पीएम मोदी की तरह ही रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम करने की भी घोषणा कर दी है। यह कार्यक्रम एक निजी एफएम चैनल पर तीन दिसंबर से शुरू होगा। इसमें केजरीवाल लोगों से सीधे बात करेंगे।


इससे पहले शनिवार को आप ने दिल्ली के लिए ग्रामीण मोर्चे की भी घोषणा की। पार्टी की ओर से मोर्चे की कमान पूर्व महानगर पार्षद प्रो. हरीराम खत्री को सौंपी गई। इस मौके पर आप ने ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं कीं।


प्रदेश कांग्रेस ने भी मांगा चुनावी चंदा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लंच देकर चंदा जुटाया तो कांग्रेस ने जनसमर्थन मांगकर आम लोगों के बीच चंदा मांगा। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और उत्तम नगर से पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने आक्रोश रैली में चुनाव लड़ने के लिए पैसे का सहयोग भी मांगा। एक बॉक्स लेकर उन्होंने चंदा मांगा। 


मुकेश शर्मा ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह व्यापारियों की बजाय आम लोगों से चंदा मांगे। कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और मुकेश शर्मा ने आक्रोश रैली में श्वेतपत्र भी जारी किया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जनजागरण अभियान के दूसरे चरण में बिंदापुर मटियाला रोड पर कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रपति शासन में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं।

कई प्रोजेक्ट खत्म कर दिए गए हैं। आक्रोश रैली में रखे गए बॉक्स में लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपना योगदान भी किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed