फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal legislator hospitalized, were symptoms of dengue.

अब केजरीवाल के विधायक अस्पताल में भर्ती

Thu, 24 Sep 2015 12:56 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal legislator hospitalized, were symptoms of dengue.

आम आदमी पार्टी के विधायक को डेंगू की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती करया गया है। ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बुखार की शिकायत के बाद साकेत सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आप विधायक को तेज बुखार और प्लेटलेट्स कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अमानतुल्लाह खान के परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।
विज्ञापन


उन्हें तेज बुखार और प्लेटलेट्स की कमी के कारण अस्पताल आना पड़ा। हालांकि आप विधायक ने खुद भी दो दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि उनका स्वास्थ्य खराब है और उन्हें 103 बुखार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की दुआओं की अपील

Kejriwal legislator hospitalized, were symptoms of dengue.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें पिछले 3 दिन से तेज बुखार, गले में दर्द और पानी की कमी हो गयी है। इसलिए वे साकेत सिटी अस्पताल में दिखाने के लिए गए और अस्पताल में भर्ती हुए।

इतना ही नहीं आप विधायक ने लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए दुआओं की कामना की है और लोगों को बताया कि ओखला के लोग बटला की डिस्पेन्सरी के अंदर डेंगू का टेस्ट फ्री में करा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक अब उनकी प्लेटलेट संख्या धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। हालांकि डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed