फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal is the biggest Dramenbaj, he should live in Mumbai

‘जब तक सरकार में रहेंगे केजरीवाल, होते रहेंगे बलात्कार’

Tue, 20 Oct 2015 09:01 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal is the biggest Dramenbaj, he should live in Mumbai

प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की बजाय मुंबई में रहना चाहिए।

विज्ञापन


उन्हें जहां प्रचार और सहानुभूति लेनी होती है, वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद उसकी तरफ ध्यान नहीं देते। बरखा ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में चार साल की एक रेप पीड़ित बच्ची भर्ती है, उसके परिवार को कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


एक पुराने नारे का हवाला देकर उन्होंने कहा, ‘जब तक सरकार में रहेंगे केजरीवाल, होते रहेंगे बलात्कार।’ यह भी कहा कि कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती और दीपक चौधरी जब केजरीवाल के साथ हैं तो फिर अपराध कैसे रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को हीरो का नहीं, विलेन का रोल मिलना चाहिए

Kejriwal is the biggest Dramenbaj, he should live in Mumbai

राजधानी में बढ़ते महिला अपराध पर दिल्ली सरकार की नाकामी पर मंगलवार को महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास पर धरना देगी। वहीं पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया ने कहा कि केजरीवाल को हीरो का नहीं, विलेन का रोल मिलना चाहिए।


हीरो अच्छा काम करता है। ये सिर्फ लड़ाई में लगे रहते हैं, जबकि दिल्ली में महिला सुरक्षा या अन्य विकास केलिए सामंजस्य की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं, जो शासन की प्रवृत्ति नहीं है।

निर्भया मामले में अभी तक केजरीवाल सरकार ने क्या प्रयास किए। जेंडर रिसोर्स सेंटर, 181 हेल्पलाइन के कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।

रेप न हो या इन्हें रोका जा सके

Kejriwal is the biggest Dramenbaj, he should live in Mumbai

आवाज उठाओ कार्यक्रम खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली बाल संरक्षण आयोग में तीन महीने से सदस्यों की सीट खाली हैं, इस तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है।


वहीं मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है। वे दुष्कर्म होने के बाद की बात कर रहे हैं।

रेप न हो या इन्हें रोका जा सके, इसके लिए क्या कर रहे हैं। अगर केजरीवाल मामलों को संभाल नहीं सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed