फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal invited delhi mla family to talk on sunday

क्या इसलिए विधायकों के परिवार से बात करने जा रहे केजरीवाल?

Sat, 10 Oct 2015 02:42 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
kejriwal invited delhi mla family to talk on sunday

आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को हटाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी विधायकों और उनके परिवारों को बातचीत करने के लिए रविवार को बुलाया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि सभी विधायकों को बुलाकर ये याद दिलाना चाहते हैं कि वो राजनीति में किस मकसद को लेकर आए हैं ताकि आसिम अहमद खान जैसी घटना दोबारा न हो सके।
विज्ञापन


इस बीच आप से निष्कासित नेता योगेंद्र यादव ने आसिम अहदम खान प्रकरण पर कहा है कि यह तो केवल शुरुआत है, अभी तो बहुत कुछ सामने आना बाकी है।

बता दें कि 2015 के चुनावों में भाग लेने से पहले आम आदमी पार्टी ने दो वरिष्ठ नेताओं की समिति बनाई थी जिसने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 12 उम्मीदवारों के नाम पर आपत्ति जताते हुए अपनी रिपोर्ट आंतरिक लोकपाल को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो हफ्ते पहले मिले थे योगेंद्र यादव को सबूत

kejriwal invited delhi mla family to talk on sunday

हालांकि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण द्वारा सुझाए गए नामों पर कार्यवाही करते हुए पार्टी ने केवल दो उम्मीदवरों को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया था और शेष दस को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी थी।

इस पूरे प्रकरण के बाद योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने चुनाव के बाद भी आपत्ति दर्ज कराई थी जिसका अंत इन दोनों नेताओं की पार्टी से विदाई के तौर पर सामने आया।

गौर करने वाली बात है कि योगेंद्र और प्रशांत की टीम में आसिम अहमद खान का नाम नहीं था। असल में आसिम पार्टी में नए थे और वो जांच के दायरे में नहीं आए थे।

योगेंद्र यादव ने यह भी कहा है कि आसिम अहमद खान के प्रकरण पर बहुत पहले ही कार्यवाही की जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि उनके पास भी इसकी शिकायत आई थी।

आज आसिम खान देंगे जवाब

kejriwal invited delhi mla family to talk on sunday

आसिम अहमद खान के खिलाफ कोई सबूत न होने के बाद उन्होंने इस प्रकरण पर कुछ बोलना उचित नहीं समझा। उन्होंने साफ किया कि आरोप लगाने वाले से उन्होंने वास्तविक ऑडियो क्लिप भी मांगी थी जो उन्हें उपलब्‍ध नहीं कराई जा सकी।

हालांकि इस पूरे प्रकरण के बाद यह संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है कि आप के कई विधायकों के फंसने के बाद डैमेज कंट्रोल के तौर पर केजरीवाल ने यह सख्त कदम उठाया है।

इस बीच आसिम अहमद खान ने कहा है कि उनके खिलाफ घोर साजिश की गई है जिसका जवाब वो शनिवार शाम को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed