फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal in contact with senior congress leader.

ग्राहम ने बनाया फोन, देखा केजरीवाल का था मिस कॉल!

Mon, 08 Sep 2014 05:46 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal in contact with senior congress leader.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के एक अंग्रेजी समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद से सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की खूब खिल्ली उड़ रही है। यह पूरा मामला ट्विटर पर तेजी से #NautankiAAP नाम से ट्रेंड कर रहा है और तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बात कांग्रेस से चल रही है।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि एक बार कांग्रेस 'आप' के साथ दिल्ली में सरकार बनाकर देख चुकी है तो क्या वो दोबारा उसके साथ गठबंधन करेगी? तब जवाब में दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और हम इस पर अभी कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इसी बयान के बाद से सोशल मीडिया पर आप की आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया जिसमें लोग अपने तरह से केजरीवाल की टांग खींच रहे हैं।

'न्यूटन पर गिरा सेब केजरीवाल ने फेंका था'

Kejriwal in contact with senior congress leader.
इस खबर के आने के बाद कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में हैं सोशल मीडिया पर उनके आलोचक उन पर टूट पड़े हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि न्यूटन के सिर पर जो सेब गिरे थे वो अरविंद केजरीवाल ने ही फेंके थे।

वहीं किसी ने केजरीवाल की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि ग्राहम बेल ने जब फोन का आविष्कार किया तो उस पर पहले से ही अरविंद केजरीवाल के मिस कॉल पड़े थे। तो किसी ने लिखा है कि आप के विधायकों ने बीजेपी विधायकों को संपर्क किया था ताकि दोबारा चुनाव की स्थिति में उन्हें अपनी जमा पूंजी न खर्च करनी पड़े।

एक शख्स ने स्टिंग ऑपरेशन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वीडियो में आवाज इतनी खराब थी कि स्टिंग ऑपरेशन करने वाले खुद ही ऑफर की गई राशि को लेकर असमंजस में हैं।

'आप का मुजरा लोगों को एंटरटेन करने में रहा फेल'

Kejriwal in contact with senior congress leader.

अक्सर अपनी बातों से पलटते रहने वाले केजरीवाल को लेकर भी कई मजेदार टिप्पणियां की गईं हैं। एक में लिखा है कि उसूलों के बहुत पक्के हैं केजरीवाल। अपनी बात से पलटने के उसूलों से बहुत पक्के हैं केजरीवाल।

वहीं किसी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि पहले आप ने अपने विधायकों का दाम 20 करोड़ रखा तब भी कोई खरीददार नहीं मिला तो उन्होंने उनके दाम घटाकर 4 करोड़ कर दिया पर खरीददार अब भी नहीं आए।

किसी ने पाकिस्तान और आप को तुलना करते हुए लिखा है कि जो लोग इस वक्त पाकिस्तान की स्थिति पर हंस रहे हैं उन्हें देख लेना चाहिए क‌ि उनके दूर के भाई हमारे यहां 'आप' के नाम से जाने जाते हैं।

वहीं किसी ने कश्मीर की तबाही को लेकर कहा कि प्राकृतिक आपदा के बीच में आप का मुजरा लोगों को एंटरटेन करने में नाकाम रहा। वहां लोग मर रहे हैं व कुछ लोग अपनी जान पर खेल कर उन्हें बचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed