फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal in another trouble

क्या हो पाएगा केजरीवाल के इस झूठ का खुलासा?

Tue, 11 Mar 2014 08:11 AM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
 Kejriwal in another trouble

अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नामांकन पत्र में संपत्ति समेत अन्य कई गलत जानकारी देने का आरोप लगाने संबंधी याचिका पर तीन सरकारी अधिकारियों को बतौर गवाह पेश करने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


याचिका में केजरीवाल के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्वाति कटियाल ने याचिकाकर्ता को अपने गवाहों को 7 मई को पेश करने की इजाजत दी है।

ये हैं केजरीवाल के खिलाफ गवाह

 Kejriwal in another trouble

याची ने जिन तीन गवाहों के नाम दिए हैं, उनमें से एक दिल्ली चुनाव आयोग में व दो गाजियाबाद में बतौर स्टोरकीपर पद पर कार्यरत हैं।

यह याचिका मौलिक भारत ट्रस्ट के सदस्य नीरज सक्सेना और अनुज अग्रवाल ने दायर की है। इसके पहले दोनों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी लेकिन खंडपीठ ने उन्हें संबंधित अदालत में याचिका दायर करने की राय दी थी।

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्वाति कटियाल ने इन तीनों गवाहों को पेश करने की अनुमति दी है और 7 मई को इन्हें पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

 Kejriwal in another trouble

याचिका में केजरीवाल पर नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त नामांकन पत्र के साथ पेश शपथ पत्र में चल-अचल सपंत्ति समेत कई के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है।

शपथपत्र में इंद्रापुरम गाजियाबाद में 2400 वर्गमीटर के प्लाट का मूल्य मात्र 55 लाख बताया है, जबकि उसका वर्तमान बाजार मूल्य 2 करोड़ 20 लाख रुपये है। केजरीवाल ने अपनी वार्षिक आय 2 लाख पांच हजार रुपये दिखाई है, लेकिन आय का कोई भी स्रोत नहीं बताया।

उन्होंने अपने कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट के फ्लैट, बच्चों की एलआईसी, जमा राशि की भी ठीक से जानकारी नहीं दी। इसके अलावा हनुमान रोड स्थित 41 बंगले को अपना आवास दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed