फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal imprisoned MLAs'

'पिज्जा खिलाकर केजरीवाल ने विधायकों को किया कैद'

Wed, 01 Apr 2015 11:55 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal imprisoned MLAs'

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की हालत इन दिनों कुछ यूं हो गई है कि जैसे जैसे वो मसले को सुलझाने की कोशिश करते हैं तो दूसरा मामला अपने आप उलझ जाता है।

विज्ञापन


पार्टी से तमाम लोगों को अलग करने के बावजूद भी केजरीवाल विवादों के साए में हैं और मुसीबतों से किनारा नहीं कर पा रहे हैं। अब पार्टी के एक और पूर्व विधायक हरीश खन्ना ने केजरीवाल को घेरा है।
विज्ञापन


खन्ना ने भी केजरीवाल पर पुराना वार करते हुए कहा है कि 49 दिन की सरकार में जोड़तोड़ में लगे केजरीवाल ने विधायकों को दिन भर अपने घर में बंधक बनाए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना मंगवाला, पिज्जा मंगवाया और कहा आप नहीं जा सकते

Kejriwal imprisoned MLAs'

हरीश खन्ना आरोप लगाते हुए कहते हैं कि पिछले 49 दिन की सरकार में केजरीवाल जहां एक ओर विधायकों की जोड़ तोड़ में लगे हुए थे तो उन्हें ये भी डर था कि उनके विधायकों को तोड़ा जा सकता है।

हरीश खन्ना ये भी बोले कि केजरीवाल को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं था। उन्होंने कौंशाबी में अपने आवास पर आठ बजे सभी विधायकों को मीटिंग के बहाने बुलाया और बोले कि एलजी बीजेपी को आमंत्रित करने वाले हैं।

केजरीवाल बोले आप सभी यहीं रहें। हरीश खन्ना ने ये भी खुलासा किया कि हम लोगों के लिए होटल से खाना मंगवाया गया पिज्जा मंगवाया गया और कहा गया कि पूरे दिन वो नहीं जा सकते उन्हें यहीं रूकना पड़ेगा।

स्टिंग का हवाला देकर घर में किया कैद

Kejriwal imprisoned MLAs'

खन्ना ने ये भी बोला कि संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया का स्टिंग भी केजरीवाल ने सार्वजनिक करते हुए बीजेपी पर खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया।


आपको बता दें कि एक के बाद एक लगातार आप की मुश्किलों को थामने की कोशिश कर रहे केजरीवाल नए-नए विवादों में घिरते जा रहे हैं, जिससे पार्टी की ही नहीं उनकी भी खूब छीछालेदर हो रही है।

इससे पहले आप के एक और पूर्व विधायक राजेश गर्ग भी केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। गर्ग ने तो यहां तक कह दिया था कि बीजेपी की तरफ से आप विधायकों को सरकार बनाने के लिए लालच दिया गया था, और ये फोन बीजेपी ने नहीं बल्कि केजरीवाल ने ही कराए थे। इमसें 10 करोड़ का ऑफर विधायकों को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed