{"_id":"80157b9353ee729c8f81d33577118890","slug":"kejriwal-has-written-a-letter-to-najeeb-jung-for-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी गर्मी बरकरार रखना चाहते हैं केजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी गर्मी बरकरार रखना चाहते हैं केजरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख दंगा मामले में एसआईटी गठन के दिल्ली सरकार के ऐलान से गरमाई सियासत को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ठंडा नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन
यही वजह है कि इस मुद्दे पर उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग को एक चिट्ठी लिखी है।
यह भी पढ़ें:उपराज्यपाल नजीब जंग से मिले अनिल अंबानी
विज्ञापन
बुधवार को भेजी गई चिट्ठी में उपराज्यपाल से एसआईटी गठन की औपचारिक अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया गया है।
उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से 1984 सिख दंगा मामले में एआईटी के गठन के प्रस्ताव को एलजी ने मंजूरी दे दी थी।
एसआईटी के लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली से बाहर के तीन आईपीएस अधिकारियों का नाम भी एलजी को भेजा था। केजरीवाल का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा ने इस मामले में सिर्फ राजनीति की है। पिछले तीस साल से दंगा पीड़ित इंसाफ की आस लगाए हैं।
विज्ञापन