फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal government completes its three years on 14 february, these programs are planned by party

14 फरवरी को पूरे होंगे केजरीवाल सरकार के 3 साल, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Sat, 10 Feb 2018 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
kejriwal government completes its three years on 14 february, these programs are planned by party
kejriwal

दिल्ली सरकार के तीन साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में जश्न मनाने की तैयारी चल रही है। सभी 70 विधान सभाओं में विकास यात्राएं निकाली जायेंगी। वहीं, पोलिंग स्टेशन पर जन संवाद कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


इसमें लोगों को बीते तीन सालों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी दी जायेगी। यात्रा में सभी विधायक, मंत्री व संगठन के अधिकारी शिरकत करेंगे। दरअसल, 14 फरवरी को दिल्ली सरकार 3 साल पूरा करने वाली है।
विज्ञापन


इससे दो दिन पहले सभी विधान सभाओं में विकास यात्राएं निकाली जाएंगी। पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुये प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि लोगों को दिल्ली सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिये पार्टी बड़ा अभियान लांच करेगी। इसके लिये दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों की अगुवाई में विकास यात्रायें निकलेंगी। इसमें आम लोगों से संवाद कायम किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दूसरे चरण में अलग-अलग मंडलों में संगठन पदाधिकारी विशेषकर संगठन के पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारी जनता से संवाद करेंगे। इसमें अपनी बात करने की जगह लोगों को सरकार के कामों पर फीडबैक लिया जायेगा। लोगों से मिले सुझावों को पार्टी दिल्ली सरकार तक पहुंचायेगी।


गोपाल राय के मुताबिक, पिछले तीन साल में तमाम बाधाओं के बावजूद चुनावी वायदों को पूरा करते हुए आप सरकार आगे बढ़ रही है। गोपाल राय ने बताया कि तीन सालों में चुनावी घोषणा पत्र का 90 फीसदी काम सरकार ने पूरा कर लिया है। दूसरे कामों को भी जल्द पूरा किया जायेगा। जिससे दो सालों में दिल्लीवासी बदलावों को सीधे तौर पर महसूस कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed