फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal gets bail in criminal defamation case by bjp mp ramesh bhidudi

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के मानहानि केस में केजरीवाल को मिली जमानत

Fri, 08 Jul 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
kejriwal gets bail in criminal defamation case by bjp mp ramesh bhidudi
kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गई। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अगस्त 2015 में केजरीवाल के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी।

विज्ञापन


अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आठ फरवरी को केजरीवाल को बतौर आरोपी समन जारी किया था। काम की व्यस्तता के चलते केजरीवाल पिछली तारीखों पर पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह के समक्ष शुक्रवार को केजरीवाल पेश हुए अदालत ने पेशी के बाद उन्हें दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत प्रदान कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह अगस्त की तारीख तय

kejriwal gets bail in criminal defamation case by bjp mp ramesh bhidudi
अरविंद केजरीवाल

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख तय की है। पेश मामले में बिधूड़ी ने शिकायत दायर कर आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने टीवी चैनल पर इंटरव्यू में उनके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर उनकी छवि खराब कर मानहानि की।

बकौल बिधूड़ी समाचार चैनल पर इंटरव्यू में इंटरव्यू के दौरान आप विधायकों की गिरफ्तारी के संबंध में सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा सांसद बिधूड़ी पर कई गंभीर आपराधिक मामले हैं पुलिस उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed