फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal encouraged horse-trading to form govt, claims Rajesh Garg

'विधायकों की खरीदफरोख्त पर उतर आए थे केजरीवाल'

Wed, 11 Mar 2015 08:21 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal encouraged horse-trading to form govt, claims Rajesh Garg

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने एक चौंकाने वाला ऑडियो टेप जारी किया है। उनका दावा है कि टेप में सुनाई दे रही आवाज उनकी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की है, जो पिछले साथ दिल्ली विधानसभा भंग होने से पहले का है।

विज्ञापन


इस टेप को हिन्दी समाचार चैनल इंडिया टीवी ने प्रसारित किया है। इसके सामने आने के बाद महाराष्ट्र से 'आप' की नेता अंजलि दमानिया ने इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने ट्वीट किया है कि मैंने विश्वास किया और सिद्धांतों के लिए अरविंद का समर्थन किया था, इस खरीद-फरोख्त के लिए नहीं। मैं इस बकवास के लिए 'आप' में नहीं आई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'आप' को पहली पारी में 28 सीटें मिली थीं। भाजपा को 32, कांग्रेस को 8 और अन्य के खाते में दो सीटें गई थीं। तब केजरीवाल को कांग्रेस के 6 और अन्य के दो विधायक मिल जाते तो उनकी सरकार बन जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब आम आदमी पार्टी भीतरी आघातों से गुजर रही है, ऐसे में ये ऑडियो टेप आप को बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। पढ़िए टेप का खास अंश....

'अजय माकन, सुरजेवाला और कांग्रेस कार्यसमिति के दूसरे सदस्य रोड़ा बन रहे हैं'

Kejriwal encouraged horse-trading to form govt, claims Rajesh Garg

राजेश गर्ग: नमस्कार भाई साहब।
अरविंद केजरीवाल: नमस्कार, कैसे हैं आप?

राजेश गर्ग: मैं एकदम ठीक हूं सर।
केजरीवाल: हम तैयार हैं, लेकिन वे राजी नहीं हो रहे हैं। मेरा मतलब उनसे है जो मनीष और दूसरों से संपर्क में हैं।

राजेश गर्ग: ऐसा नहीं है... सभी आठ विधायक तैयार हैं। अजय माकन, सुरजेवाला और कांग्रेस कार्यसमिति के दूसरे सदस्य रोड़ा बन रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हम पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल: ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए। उनके सोच-विचार की वजह से उनकी तरफ से अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा.. अब हम क्या कर सकते हैं। मैंने हर किसी के साथ कई बार कोशिश कर ली है।

राजेश गर्ग: ऐसी स्थिति में हम एक अपील जारी कर सकते हैं कि मोहल्ला लेवल की मीटिंग का आयोजन करने जा रहे हैं और ऐसी राय उसमें आगे रही है...अगर कोई हमें समर्थन देने के लिए तैयार है, हम सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल: हम ऐसा करें या नहीं।

'मैं सिर्फ आपके साथ चर्चा कर रहा हूं'

Kejriwal encouraged horse-trading to form govt, claims Rajesh Garg

राजेश गर्ग: मैं सिर्फ आपके साथ चर्चा कर रहा हूं।
अरविंद केजरीवाल: नहीं, नहीं... मैं क्या कह रहा हूं कि अब हमें नहीं बोलना चाहिए।

राजेश गर्ग: ठीक है।
अरविंद केजरीवाल: अगर वे तैयार हो जाते हैं, तो हम भी तैयार हैं।

राजेश गर्ग: ठीक है।
अरविंद केजरीवाल: इस मोड़ पर बोलने से गलत संदेश जाएगा और वे सोचेंगे कि हम उनके समर्थन के लिए बेचैन हैं।

राजेश गर्ग: ऐसे में कहीं बहुत देर न हो जाए। कारण यह है कि विधानसभा भंग होने की सिफारिश के बाद हमारे हाथ में कुछ भी नहीं रह जाएगा।
अरविंद केजरीवाल: आपकी बात ठीक है लेकिन और क्या कर सकते हैं। अगर हमने घोषणा कर दी और उन्होंने समर्थन नहीं दिया तो हम कहीं के नहीं रहेंगे।

राजेश गर्ग: छवि खत्म हो जाएगी।
अरविंद केजरीवाल: धब्बा लग जाएगा.. इसका मतलब है कि अंतिम फैसले से पहले कुछ भी घोषणा करने से हम खतरों से घिर जाएंगे।

'आप प्लीज उन लोगों से बात कीजिए'

Kejriwal encouraged horse-trading to form govt, claims Rajesh Garg

राजेश गर्ग: हां, आपकी बात ठीक है। आज मैं इस पर कोशिश करता हूं।
अरविंद केजरीवाल: आप प्लीज उन लोगों से बात कीजिए।

राजेश गर्ग: हम सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ना होगा।
अरविंद केजरीवाल: हां हां

राजेश गर्ग: यह बात है...आज मैं कोशिश करूंगा।
अरविंद केजरीवाल: यह उसी तरह है कि छह विधायक अलग हो जाएं और बीजेपी को सपोर्ट करें।

राजेश गर्ग: हरि शंकर गुप्ता, जो पूर्व विधायक हैं और अजय माकन के बहुत करीबी दोस्त हैं, उन्होंने कल रात मुझे फोन किया था। उन्होंने बात शुरू की और मैंने बाद में मनीष भाई से बात की थी। गुप्ता ने बताया कि लवली, हारुन समेत सभी आठ एमएलए से उन्होंने मीटिंग की थी। मसला अब एआईसीसी में अटका है।
अरविंद केजरीवाल: हां।

'इन छह विधायकों को तोड़ने की कोशिश कीजिए'

Kejriwal encouraged horse-trading to form govt, claims Rajesh Garg

राजेश गर्ग: अगर उन्होंने बीजेपी को सपोर्ट कर दिया तो वे बहुत ताकतवर हो जाएंगे और काम करके दिखा देंगे। इसके बाद हम कुछ भी करने की स्थिति में नहीं होंगे। अरविंद केजरीवाल : हां

राजेश गर्ग: वो मतीन अहमद अड़ा हुआ है कि अगर ऐसा हुआ तो वह छोड़ देगा। प्रताप सिंह सैनी और देवेंद्र यादव ने मुझे फोन किया था।
अरविंद केजरीवाल: मैं आपको एक बात कहता हूं। आप इन छह विधायकों को तोड़ने की कोशिश कीजिए और उन्हें एक पार्टी बनाने दीजिए और फिर वे हमें बाहर से समर्थन दें।

राजेश गर्ग: ठीक है। मैं कोशिश करूंगा और प्लान करता हूं।
अरविंद केजरीवाल: ये छह विधायक बीजेपी को सपोर्ट करने के लिए तैयार थे, लेकिन कर नहीं पाए क्योंकि तीन मुस्लिम हैं।

राजेश गर्ग: ये तीन मुस्लिम विधायक भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल: अगर वे भाजपा के साथ नहीं जा सकते तो हमें समर्थन क्यों नहीं देते।

राजेश गर्ग: आज मैं इस पर देखता हूं।
अरविंद केजरीवाल: ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed