फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal donated his lucky car

केजरीवाल ने दान कर दी अपनी 'लकी' वैगन आर

Sat, 22 Mar 2014 04:39 PM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal donated his lucky car

अक्सर चर्चा में रहने वाले आप नेता अरविंद केजरीवाल की नीली वैगन आर कार फिर चर्चा में है। केजरीवाल ने इस ‘लकी’ कार को पार्टी के रोहतक से उम्मीदवार नवीन जयहिंद को दे दिया है।

विज्ञापन


रोहतक से हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे व दो बार के सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा को चुनौती दे रहे जयहिंद शुक्रवार को नामांकन भरने केजरीवाल की उसी लकी कार से ही आए थे।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल की कार उनके रहन-सहन का हिस्सा बन गई थी। मुख्यमंत्री के रूप में भी वैगन आर से चलते थे। आधिकारिक यात्रा के लिए भी इसका इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों दान कर दी इतनी अहम कार?

Kejriwal donated his lucky car

जयहिंद के पास गाड़ी नहीं है, इसलिए केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के लिए उन्हें कार दी है। जयहिंद ने कहा कि उनके पास कार नहीं है।

अरविंद उनसे पूछ रहे थे कि बिना गाड़ी के आप कैसे प्रचार कर रहे हैं। जब उन्हें मेरी स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने कार दे दी।

केजरीवाल ने कहा है कि जब तक वह अपने लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं कर लेते तब तक उनकी कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। केजरीवाल के एक करीबी ने भी जयहिंद को कार देने की पुष्टि की है। जयहिंद 2007 से केजरीवाल के साथ हैं।

केजरीवाल सरकारी गाड़ी से कर रहे हैं चुनाव प्रचार

Kejriwal donated his lucky car

दिल्ली में विधानसभा चुनावों के दौरान नेताओं की ठाठ-बाट पर होने वाले खर्च का कड़ा विरोध कर चुके आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल आजकल सरकारी गाड़ी से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने खुद की कार अपने एक उम्मीदवार को दान कर दी है और सरकार की ओर से मिली कार से चुनाव कैंपेनिंग कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली में मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने मं‌त्रियों को मिलने वाली लाल बत्ती पर बैन लगा दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री को मिलने वाले शाही बंगले में रहने से इनकार कर दिया था।

लेकिन बाद में उन्होंने एक अन्य सरकारी बंगला ले लिया था। जिसके महीने का मेंटेनेंस खर्च करीब 60000 रुपये है। यहीं नहीं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उस बंगले को 15 ‌दिनों के भीतर खाली करना होता है, लेकिन केजरीवाल अब भी उसपर कब्जा जमाए हुए हैं। इसके लिए उन्हें पीडब्लूडी कई बार नोटिस भी दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed