नहीं लगी लगाम, फिर दिया केजरीवाल ने पैसे वाला बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर केजरीवाल को चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से अरविंद ने उसी तरह का बयान देकर सबको चौंका दिया है। केजरीवाल ने कृष्णा नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नोटिस पर ही पलटवार कर दिया है।
अरविंद ने कहा कि तकलीफ उनको इस बात की है। अगर मैं यह कह देता कि जिससे पैसा लो वोट भी उनको ही दो, तो बहुत खुश हो जाते। अब अपने पड़ोसियों को भी कह देना कि कांग्रेस को वोट ना दें।
टक्कर सिर्फ आप और बीजेपी में है। केजरीवाल ने इस जनसभा में अपना वहीं पुराना बयान भी दोहराया कि बीजेपी वालों से मैं एक बात कहना चाहूंगा कि घर का खर्चा तो तुम्हारा भी नहीं चल रहा है।
केजरीवाल के इस बयान पर एक बार फिर घमासान तेज होने के आसार है। यहां तक लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि केजरीवाल पर नोटिस का असर बेअसर दिखाई दे रहा है।
केजरीवाल को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस की शिकायत पर केजरीवाल को दिए गए इस नोटिस का उन्हें 22 जनवरी शाम चार बजे तक जवाब देना है।
आपको बता दें कि केजरीवाल ने 18 जनवरी को उत्तम नगर की जनसभा में लोगों को कांग्रेस और बीजेपी से पैसा लेने के लिए उकसाया था। कांग्रेस ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग को दी जिसमें कहा गया है कि लोगों को इस तरह से उकसाना रिश्वत लेने की पेशकश जैसा अपराध है।
वहीं कांग्रेस के केसी मित्तल का कहना है कि अगर केजरीवाल इस नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
किस बयान पर मचा है बवाल
जनसभा में केजरीवाल ने कहा था कि दोनो ही पार्टियां आएंगी चुनाव का टाइम है। पैसे देने भी आएंगे, दोनों पार्टियां आएंगी। बीजेपी वाले भी, कांग्रेस वाले भी।
पैसे देने आएं मना मत करना ले लेना। दोनों की पार्टियों से ले लेना। अपना ही पैसा लूट रखा है इन्होंने। किसी ने 2जी में लूट लिया किसी ने कोयले में लूट लिया। कोई पार्टी न देने आए तो उनके दफ्तर जाकर ले लेना। कहना कि आए नहीं इंतजार कर रहे थे आपका। दोनों पार्टियों से लेंगे पैसा लेकिन वोट आप को देंगे।
सबसे अहम बात ये है कि केजरीवाल को इस चुनाव में चुनाव आयोग की तरफ से दिया गया ये दूसरा नोटिस है। इससे पहले प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी केजरीवाल के खिलाफ सांप्रद्रायिक हिंसा भड़काने की शिकायत दर्ज कराई थी।