फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal came to rescue in aamir statement

आमिर के बयान के बचाव में आए केजरीवाल

Wed, 25 Nov 2015 09:48 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal came to rescue in aamir statement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता से जुड़े आमिर खान के बयान पर उनका बचाव किया है। साथ ही भाजपा पर तीखा हमला बोला है। वहीं, पार्टी का कहना है कि भाजपा की मानसिकता से देश टूट रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा अमन पसंद लोगों की आवाज को गालीगलौच व डरा-धमाकर शांत करना चाहती है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि आम लोगों में घर कर रही डर की भावना को दूर करे।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार रात ट्वीट करके उन्होंने आमिर खान की सारी बातों पर सहमति जताई थी।

आमिर कैसे हो गए राष्ट्रविरोधी जब....

Kejriwal came to rescue in aamir statement

वहीं, मीडिया से बात करते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की मानसिकता से देश टूट रहा है। मुसलिम समुदाय के बारे कोई भी व्यक्ति अगर अपनी बात सार्वजनिक करता है तो उसके खिलाफ बयानबाजी शुरू हो जाती है।

संजय सिंह ने बताया कि असहिष्णुता के खिलाफ 400 से ज्यादा लोगों ने अभी तक अवार्ड लौटाए हैं। इसमें से ज्यादातर हिंदू हैं लेकिन भाजपा नेता हमला करने के लिए मौका ढूढ़ते हैं।

संजय सिंह ने सवाल किया कि आमिर खान ने खुद अपनी हिंदू पत्नी के देश से बाहर जाने के बयान पर हैरानी जताई थी तो वह देश विरोधी कैसे हो गए।

देश छोड़ने की जरूरत साक्षी महाराज को

Kejriwal came to rescue in aamir statement

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता दूसरों को राष्ट्रवादिता का प्रमाण नहीं दे सकते। आमिर खान ने देश के हित में बहुत काम किया है। देश छोड़ने की जरूरत साक्षी महाराज और योगी आदित्य नाथ को है।


उन्होंने मांग की कि देश में मुसलमानों के साथ सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर है। समाजसेवी अन्ना हजारे के अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ने वाले फैसले को सही बताए जाने वाले बयान पर संजय सिंह ने कहा कि मीडिया और भाजपा नेताओं ने देश को बरगलाने की कोशिश की।

अन्ना जी को हमारा निवेदन है कि उन्हें समझना चाहिए कि किस संदर्भ में मुलाकात हुई थी। मुख्यमंत्री समेत पार्टी ने सोमवार को इस बारे में सफाई भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed