{"_id":"4c1875276e7a260ff168555407914e17","slug":"kejriwal-calls-for-all-party-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' दिल्ली में क्यों चाहती है सर्वदलीय बैठक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' दिल्ली में क्यों चाहती है सर्वदलीय बैठक?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Jul 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल से दिल्ली बजट के पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि राजधानी में हालात बेहद खराब हैं। यहां 12-12 घंटे बिजली कटौती हो रही है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली पांच महीने से सरकार नहीं है। लेकिन केंद्र में बैठी सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले रही है।
पार्टी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल पर भी हमला बोला है। गोयल ने 10 जून तक बिजली सप्लाई ठीक होने का दावा किया था लेकिन 10 जुलाई बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति की हालत में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा कि एलजी को तुरंत सभी दलों को बुलाकर बजट पर चर्चा करनी चाहिए। अगर दिल्ली की जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बिना चर्चा किए बजट लाया जाता है तो यह जनता के साथ धोखा होगा। क्योंकि 70 में से 60 विधायक ऐसे हैं जो कि बिजली के दाम कम करने का वादा करके चुने गए हैं।
विज्ञापन