फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal backs vishwas says vishwas family is in depression

'विश्वास की बेटी से स्कूल में पूछा, तुम्हारे पापा का किससे संबंध है'

Tue, 05 May 2015 05:31 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal backs vishwas says vishwas family is in depression

दिल्ली महिला आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब खुद कुमार विश्वास के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'आप क्यों हमारे बच्चों और पत्नियों को टारगेट कर रहे हैं?'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, 'हमने अब चुप रहने का फैसला कर लिया है। हम केवल सरकार के काम से संबंधित सवालों का जवाब देंगे, इस मसले पर कोई बात नहीं करेंगे।'

केजरीवाल बोले कि पिछले दो-तीन महीने से कुछ मीडिया हाउसेस आप पार्टी और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने मीडिया से विनती करते हुए कहा कि, 'आप लोगों की हमसे लड़ाई है, हमसे राजनीति है, आप हमारे परिवार, हमारे बच्चों, हमारी पत्नियों को बख्श दीजिए।'

विज्ञापन

'विश्वास का परिवार डिप्रेशन से गुजर रहा है'

Kejriwal backs vishwas says vishwas family is in depression

केजरीवाल ने अपनी बात आगे बढाते हुए कहा कि, 'खबर चलाई जा रही है कि कुमार विश्वास के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात से विश्वास भी इंकार कर रहे हैं और वो लड़की खुद भी इससे मना कर रही है।'

सीएम बोले क‌ि अब तक हम अपनी सफाई देते रहे, कल जो विश्वास के साथ हरकत की गई वो बहुत ही खराब है। केजरीवाल ने मीडिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि, 'उनके(विश्वास के) पूरे परिवार को डिप्रेशन में डाल दिया, उनकी बच्ची से स्कूल में पूछा जा रहा है कि तुम्हारे पापा के क्या संबंध हैं।'

वहीं अंत में केजरीवाल ने कहा कि, 'हमारे पास अब कोई चारा नहीं है। हम कुछ दिनों के लिए कुछ मीडिया हाउसेस से शांत हो रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed