फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal attacks on Anna

केजरीवाल का अपने गुरु अन्ना पर वार

Wed, 05 Mar 2014 01:25 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
 Kejriwal attacks on Anna

अन्ना हजारे के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्थन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी। केजरीवाल ने सत्ता का भूखा होने के अन्ना के आरोप को नकार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्ना की इस तरह की बातों से दुख होता है। उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों पर अन्ना की तरफ से लिखी गई चिट्ठी का जवाब देने की बात भी कही।

केजरीवाल ने ये बातें बुधवार शाम सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की तरफ से आयोजित लीडर-2014 लाइव टॉक में कहीं।

ममता से पहले हमने उन मुद्दों किया था समर्थन

 Kejriwal attacks on Anna

ममता बनर्जी को समर्थन देते समय अन्ना हजारे ने दावा किया था कि ममता ही ऐसी इकलौती नेता हैं, जिन्होंने सुशासन के 17 मुद्दों पर समर्थन से जुड़े उनके पत्र का जवाब दिया। यहां तक कि केजरीवाल ने भी इसका जवाब नहीं दिया था।

इस बारे में केजरीवाल ने सफाई दी कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उनकी अन्ना से मुलाकात हुई थी, तब अन्ना ने उन्हें कागज का एक पर्ची दी थी। इसमें 17 मुद्दों का जिक्र था। उसे देखते ही उन्होंने सहमति दे दी थी, लेकिन अन्ना ने उनसे राजनीतिक मामलों की समिति में चर्चा करने का आदेश दिया।

इस पर उन्होंने नेताओं से चर्चा की और एक दिन बाद दुबारा मुद्दों पर सहमति जाहिर कर दी थी। वहीं, सत्ता के भूखे होने के अन्ना के आरोप पर केजरीवाल ने कहा कि वह सत्ता के भूखे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर से सेना हटानी चाहिए

 Kejriwal attacks on Anna

जम्मू-कश्मीर में सेना की तैनाती पर केजरीवाल का मानना है कि सिर्फ जमीन का टुकड़ा ही नहीं, वहां के लोग भी देश का हिस्सा हैं। हमें कश्मीरियों का दिल जीतना जरूरी है और यह काम डंडे-बंदूक के बल पर संभव नहीं है।

जिस दिन हम ऐसा करने में कामयाब रहे, कश्मीर समस्या ही नहीं रहेगी। उन्होंने साफ किया सेना की तैनाती ज्यादा दिन नहीं होनी चाहिए। इससे दूसरी दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में जनमत संग्रह की बात से इंकार किया।

धारा 370 के बारे में केजरीवाल की राय है कि इसे जारी रखना चाहिए, लेकिन अगर किसी समुदाय के सिविल कोड का टकराव मूलाधिकारों से होता है तो टकराव की सीमा तक सिविल कोड में बदलाव करना जरूरी है।

विज्ञापन

एक परिवार को एक बार मिले आरक्षण

 Kejriwal attacks on Anna

आरक्षण के मसले पर केजरीवाल का मानना है कि यह सब कुछ नहीं है। हमें ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि एक परिवार को इसका फायदा एक ही बार मिले। अगली बार इसे दूसरे जरूरतमंद को दिया जाए।

जब रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं तो आरक्षण बड़ी तादात में दबे-कुचले लोगों की बेहतरी का इकलौता जरिया नहीं हो सकता। इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव जरूरी है।

केजरीवाल ने कहा कि इन्हीं मुद्दे पर देश बदलने के लिए उन्होंने सियासत में कदम रखा है। दो लोगों के बीच राय अलग हो सकती है, लेकिन अन्ना की इस तरह की बातों से उन्हें दुख होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed