फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal attacked on bjp in gujarat, told the great patriotic to Hardik Patel

गुजरात में गरजे केजरीवाल: अमित शाह को जनरल डायर तो हार्दिक पटेल को बताया बड़ा देशभक्त

Mon, 17 Oct 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal attacked on bjp in gujarat, told the great patriotic to Hardik Patel
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

गुजरात में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे-सीधे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ‌म‌ित शाह पर हमला बोलते हुए उन्हें जनरल डायर करार दे द‌िया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने हार्दिक पटेल को बड़ा देशभक्त करार दिया और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। आप मुखिया ने कहा कि गुजरात में अगला चुनाव नहीं होगा, बल्कि क्रांति होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सरकार से पूछा कि हार्दिक पटेल का कसूर क्या है? उन्होंने सरकार पर जनता विरोधी होने का आरोप भी लगाया। गुजरात में पहली रैली को संबोध‌ित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को 'पत‌ि-पत्नी' बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की बीच हुई झड़प

Kejriwal attacked on bjp in gujarat, told the great patriotic to Hardik Patel
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

सूरत में केजरीवाल की रैली में जमकर हंगामा भी हुआ। दरअसल रैली के दौरान ब्रहा और पटेल समुदाय ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई। इसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए।

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में केजरीवाल राज्य राजनीतिक तौर पर प्रभावशाली पटेल समुदाय को लुभाने में लगे हैं।

अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर भी हार्दिक पटेल की तारीफ और उनका समर्थन करते रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी तीन राज्यों गोवा, पंजाब और गुजरात के विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed