फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal asks arnab goswami after pm interview that is he journalist or modi propagandist

अरनब से केजरीवाल का सवाल- पत्रकार हैं या मोदी के प्रचारक

Tue, 28 Jun 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
kejriwal asks arnab goswami after pm interview that is he journalist or modi propagandist
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला टीवी इंटरव्यू टाइम्स नाउ पर सोमवार को प्रसारित हुआ। इस इंटरव्यू के प्रसारित होते ही इसकी आलोचनाओं और तारीफों की बाढ़ लग गई। ऐसे में दिल्ली के सीएम अर‌विंद केजरीवाल कैसे पीछे रहते।

विज्ञापन


उन्होंने भी इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से कड़े सवाल न पूछने के लिए अरनब गोस्वामी पर हमला बोला। इस हमले के लिए उन्होंने हमेशा की तरह अपने ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को पीएम मोदी का इंटरव्यू प्रसारित होने के बाद केजरीवाल ने अपने ही एक पुराने ट्वीट को रीट्वीट कर यह सवाल किया कि अरनब गोस्वामी पत्रकार हैं या मोदी के प्रचारक?
विज्ञापन
विज्ञापन


अरनब की आलोचना में सिर्फ केजरीवाल ही आगे नहीं थे, बल्कि कांग्रेस ने भी मोदी के इस इंटरव्यू की आलोचना की। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी को एक प्रेस कांफ्रेंस रखनी चाहिए और उसमें पत्रकारों को उनसे सवाल करने दिए जाएं। हालांकि सिब्बल के इस बयान के बाद मोदी समर्थकों ने कपिल सिब्बल को ट्विटर पर आड़े हाथों लिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed