फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal asked cic why modi degree info in not making public

मोदी जी देश को अपनी शिक्षा आखिर क्यों नहीं बताते:अरविंद केजरीवाल

Thu, 28 Apr 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
kejriwal asked cic why modi degree info in not making public

अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सूचना आयुक्त के पत्र का जवाब देते हुए उसे सार्वजनिक किया है जिसे लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। केजरीवाल ने इस पत्र को ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


सूचना आयुक्त को भेजे इस पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि मुझसे संबंधित जो भी जानकारी है उसे सार्वजनिक करने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसा ही व्यवहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित जानकारी मांगने पर क्यों नहीं किया जाता।
विज्ञापन


दरअसल इस पत्र में केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्य सूचना आयुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजानिक करने पर रोक लगा दी है। जबकि आरोप ये भी लग रहा है कि प्रधानमंत्री के पास कोई डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने पत्र में सूचना आयुक्त से सवाल किया है कि जब देश की जनता प्रधानमंत्री की डिग्री की बारे में जानकारी चाहती है तो उस सार्वजनिक करने पर रोक क्यों लगाई गई है।

मोदी जी की जानकारी भी सार्वजनिक करने की हिम्मत दिखाएं

kejriwal asked cic why modi degree info in not making public
केजरीवाल ने ल‌िखा पीएम मोदी को पत्र

इस पत्र का जवाब देते हुए केजरीवाल ने सूचना आयुक्त से कहा है कि उन्हें खुद से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़ी जानकारी छुपाना चाहते हैं इस पर मुझे आश्चर्य है।

दिल्ली से सीमए इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने सीआईसी की भूमिका पर भी सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि सीआईसी की इस कार्यवाही से जनता में शंका पैदा होती है कि क्या वाकई ये संस्‍था निष्पक्ष है।

अंत में केजरीवाल ने लिखा है मेरी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ-साथ आप प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़ी जानकारी को भी सार्वनिक करने की हिम्मत दिखाएं।

'सोन‌िया जी को ग‌िरफ्तार करके द‌िखाओ'

kejriwal asked cic why modi degree info in not making public
इसके साथ ही केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस पर सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए सीधे सोनिया गांधी की गिरफ्तारी करने की चुनौती दे डाली। नीचे पढ़ें उनके ट्वीटः-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed