टॉक टू एके में पहुंचे केजरीवाल, एक शख्स ने पूछ लिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की तरह 'मन की बात' की तरह आज सुबह ग्यारह बजे केजरीवाल का 'टॉक टू एके' कार्यक्रम शुरु हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कामों को जनता के सामने रखा।
इस कार्यक्रम में फोन कॉल्स, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने दिल्ली सीएम से सवाल पूछे। लेकिन केजरीवाल के कार्यक्रम में लोगों ने कई अजीब सवाल भी दिल्ली सीएम से पूछ डाले।
मनराज नाम के एक शख्स ने तो सीएम पर व्यंग कसते हुए पूछ लिया कि आप लोगों को बेवकूफ बनाना कब बंद करेंगे। अपनी फिल्मों को लेकर विशेष रुचि के प्रसिद्ध केजरीवाल से लोगों ने कई फिल्मों के रिव्यू भी मांग डाले।
केजरीवाल से पूछा ये बॉलीवुड का बड़ा सवाल
सबसे हैरानी तो उस वक्त हुई जब केजरीवाल से एक शख्स ने ये पूछ लिया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? आम आदमी पार्टी इस कार्यक्रम को एक बड़ी चुनौती मान रही है।
पार्टी का मानना है कि आने वाले समय में लोगों के रुझान को देखते हुए कार्यक्रम की अवधि काफी लंबी हो सकती है। 011-23392999 पर फोन करके केजरीवाल से बात कर सकते हैं।
वहीं एसएमएस के जरिए सवाल पूछने के लिए 8130344141 नंबर दिया गया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम की साइट talktoak.com पर भी अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा जा सकता है।