{"_id":"5c77981abdec2256ab4e777b","slug":"kejriwal-appeals-pm-modi-cancel-your-mega-video-conference-and-bring-back-iaf-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की अपील- मेगा वीडियो कॉन्फ्रेंस स्थगित कर पायलट को वापस लाने में अपनी ताकत लगाएं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की अपील- मेगा वीडियो कॉन्फ्रेंस स्थगित कर पायलट को वापस लाने में अपनी ताकत लगाएं मोदी
Thu, 28 Feb 2019 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
kejriwal modi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मेगा वीडियो कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर देश की उर्जा भारतीय वायुसेना के पायलट को स्वदेश वापस लाने में लगाएं, जो कि इस समय पाकिस्तान की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ योजना के तहत मोदी गुरुवार दोपहर करीब एक करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे हैं। इसे दुनिया की सबसे विशाल वीडियो कॉन्फ्रेंस करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान से ‘‘कड़ाई’’ से निपटने को भी कहा। उन्होंने टि्वटर पर कार्यक्रम संबंधी भाजपा की घोषणा को साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से इसे स्थगित करने की अपील करूंगा। इस समय, एक राष्ट्र के नाते, हमारी सारी ऊर्जा भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित वापस लाने और पाकिस्तान के साथ कड़ाई से निपटने में लगाने की जरूरत है।’’
विज्ञापन