फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal appeal to delhi people Tell us who is hungry we will deliver food

केजरीवाल की अपीलः हमें बताएं कौन भूखा है, हम पहुंचाएंगे खाना, आवास का भी दावा

Fri, 17 Apr 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal appeal to delhi people Tell us who is hungry we will deliver food
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह बताएं कि कहां कौन भूखा है। दिल्ली सरकार उस तक खाना पहुंचाएगी। इतना ही नहीं, जरूरतमंदों को आवास भी मुहैया कराया जाएगा। केजरीवाल की अपील कश्मीरी गेट में यमुना नदी के किनारे बड़े पैमाने पर लोगों के भीड़ जुटने के दूसरे दिन आई है। दिल्ली सरकार ने इन लोगों को देर रात तक अस्थाई आश्रय स्थलों में पहुंचा दिया था।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने माना कि बुधवार को यमुना नदी किनारे काफी प्रवासी गरीब लोग इकट्ठा हो गए थे। जानकारी मिलते ही सरकार ने तत्काल उनके रहने और खाने का इंतजाम कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतनी व्यवस्था करने के बाद भी गरीबों को पता नहीं चल पाता है कि सरकार ने क्या व्यवस्था और कहां पर की है? कोई भूखा है, तो वह कहां जाए? जिस तरह से कल हमें यमुना के बारे में बताया गया तो हमने तुरंत कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर हमारी पूरी टीम नजर रख रही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई बताता है कि कहीं कोई परिवार या व्यक्ति भूखा है तो हमारी टीम उसे तुरंत खाना पहुंचाती हैं और उसके रहने का इंतजाम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने मीडिया समेत पूरी दिल्ली से अपील की है कि आप हमें बताइए कि कहां कौन भूखा है, हम उन्हें खाना पहुंचाएंगे। यह जिम्मेदारी हमारी है। जहां-जहां हमारे खाने के केंद्र चल रहे हैं उन सभी जगहों की लिस्ट हमने नक्शे पर डाल दी है। यदि संभव है तो आप उस व्यक्ति को खाने वाली जगह पर लेकर जाएं। इस वक्त सभी की जिम्मेदारी बनती है। सब लोग मिलकर काम करेंगे, तभी सफल हो पाएंगे।

सेल्फी विद होम से होगी निगरानी
दिल्ली सरकार होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों की एक एप के जरिए भी निगरानी रखेगी। इस एप पर लोगों को अपनी तस्वीरें भेजनी होंगी। दिल्ली सरकार ने अपने सभी जिलाधिकारियों का इसके लिए जरूरी इंतजाम करने निर्देश दिए हैं। दक्षिणी दिल्ली जिला में इसका ट्रायल भी चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि होम क्वारंटीन में रहने वाले कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस एप के सहारे उनकी आवाजाही पर नजर रखने में मदद मिलेगी। अगर जिला प्रशासन को कोई संदेह होता है कि होम क्वारंटीन में रहने वाला कोई शख्स बाहर निकल रहा है तो उससे अपनी सेल्फी भेजने को कहा जाएगा। इसके आधार पर उसकी लोकेशन पता चल जाएगी। जल्द यह एप लांच की जाएगी।


तीन कंटेनमेंट जोन बढ़े
दिल्ली में तीन नए कंटेनमेंट जोन विकसित हुए हैं। तीन या इससे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने बाद तीनों को सील कर दिया गया है। नए जोन में पहला दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में है। मकान नंबर 50 से राजाराम मोहन स्कूल के बीच का इलाका पूरी तरह सील है। वहीं, शाहीनबाग की गली नंबर-6 अबुल फजल एंक्लेव व शाहदरा के ईस्ट रामनगर की गली नंबर-3, 4 व पांच में भी संक्रमित लोगों के मिलने से इसे सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed