फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   keep these tips in mind while preparing for board exams so that you wont get nervous

बोर्ड एग्जाम से पहले अगर ध्यान रखेंगे ये बात तो नहीं होगी नर्वसनेस और तैयारी होगी पूरी

Mon, 05 Feb 2018 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
keep these tips in mind while preparing for board exams so that you wont get nervous

प्रश्न- मैं 12वीं का छात्र हूं। अंग्रेजी में कमजोर हूं। एक माह में इस विषय की कैसे तैयारी करूं, इसके लिए टिप्स चाहिए? - दीपेश वर्मा

विज्ञापन

उत्तर- अभ्यास के लिए आप पुराने प्रश्न पत्रों से या अंग्रेजी में समकालीन मुद्दे पर अच्छे साहित्य के अनुच्छेदों को पढ़ें। इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निशान लगाते जाएं। अनुच्छेद का सार समझने का प्रयास करें। व्याकरण के लिए अपनी पाठ्यपुस्तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेखन कौशल के लिए पहले से उपलब्ध विभिन्न संदर्भों से पत्रों और लेखों का अध्ययन कर सकते हैं और लेख या पत्र लिखना कैसे आरंभ किया जाए, इसे सीख सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट से अंग्रेजी विषय के पिछले मेधावी छात्रों की सर्वश्रेष्ठ उत्तर पुस्तिकाओं का भी सहयोग ले सकते हैं। इससे प्रस्तुतीकरण बेहतर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


प्रश्न- फिजिक्स में आर्टिकल की तैयारी अच्छी है पर न्यूमेरिकल की तैयारी नहीं हो पा रही है। न्यूमेरिकल की तैयारी कैसे करूं? - आकाश सिंह
उत्तर-
न्यूमेरिकल हल करने के लिए सबसे पहले सभी छोटे-छोटे अंशों को विस्तार से पढ़ें। प्रश्न को कई अंशों में बांटकर पढ़ना चाहिए। यदि किसी आरेख की आवश्यकता हो तो उसे बना लेना चाहिए। अंत में सूत्रों का उपयोग कर अज्ञात मान की गणना करनी चाहिए। यदि आप पुराने प्रश्न पत्रों और एनसीईआरटी की पुस्तकों में दिए सभी प्रश्नों की प्रैक्टिस करते हैं तो निश्चित रूप से आप न्यूमेरिकल प्रश्न सही प्रकार से हल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- मैंने पढ़ने के लिए प्रभाव टाइम टेबल बनाया है लेकिन मैं उसके साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा हूं। - राखी कुमारी
उत्तर-
टाइम मैनेजमेंट के लिए यह पता लगाएं कि आप कब पढ़ सकते हैं और कब नहीं। ऐसे कारण ढूंढें जो आपका ध्यान बांटते हो तो उन्हें दूर करें। जैसे फोन, कंप्यूटर बंद करें, मित्रों से बात करने के लिए मना करें। शुरू में थोड़ी-थोड़ी देर में पढ़ें, बाद में समय बढ़ाते जाएं। हर अंतराल में 10-15 मिनट का ब्रेक लें। कार्य पूरा कर लेते हैं तो खुद को प्रोत्साहित करने के लिए अपने को इनाम दे सकते हैं जैसे टीवी देखें, किसी सीनियर से समस्या पर परामर्श लें। यह ध्यान रखें कि तनाव में नहीं आना है। पूरी नींद लें, पौष्टिक खाना खाएं, व्यायाम करें, परीक्षा से न डरें और ठीक से तैयारी करें।


प्रश्न- मैं 10वीं का छात्र हूं। इस बार बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के कारण मन में थोड़ा डर है। प्रश्न पत्रों के साथ कैसे तैयारी करूं? - धनंजय कुमार
उत्तर-
बोर्ड परीक्षा से डरें नहीं। बोर्ड की वेबसाइट पर पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं। इनका अध्ययन ठीक से करें। यह जान लें कि किस भाग से कितने प्रश्न आएंगे। एनसीईआरटी-सीबीएसई की पुस्तकों और बीते साल के प्रश्न पत्रों को हल करें। यह ध्यान रखें कि इस वर्ष पाठ्यक्रम नहीं बदला है।

परीक्षा की तैयारी के लिए सवाल भेजें
परीक्षा की तैयारी को लेकर यदि कोई सवाल हैं तो, aucbsehelp@gmail.com ईमेल पर भेजे जा सकते हैं। इन सवालों के जवाब सीबीएसई के विशेषज्ञ देंगे जिन्हें अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed