फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kavi Kumar Vishwas PSO files case against unknown car driver in dispute with doctor

Kumar Vishwas: कवि के पीएसओ ने डॉक्टर से हुए विवाद में अज्ञात कार चालक के खिलाफ कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 10 Nov 2023 12:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुमार विश्वास अलीगढ़ जा रहे थे। कुमार की गाड़ी से आगे सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी चल रही थी। हिंडन बैराज से पहले संदिग्ध कार ने उनकी गाड़ी में टकराने की कोशिश की।

विज्ञापन
Kavi Kumar Vishwas PSO files case against unknown car driver in dispute with doctor
kumar vishwas - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कवि कुमार विश्वास के निजी सुरक्षा अधिकारी आनंद ने इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस में डॉक्टर पल्लव वाजपेयी से हुए विवाद में अज्ञात कार चालक पर मुकदमा कराया है। उन्होंने कार नंबर के आधार पर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। 

विज्ञापन

आनंद ने शिकायत में लिखा है कि कवि को गृह मंत्रालय से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अलीगढ़ जा रहे थे। कुमार की गाड़ी से आगे सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी चल रही थी। हिंडन बैराज से पहले संदिग्ध कार ने उनकी गाड़ी में टकराने की कोशिश की। फिर दूसरी तरफ से कुमार विश्वास की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों को देखकर गाड़ी को तुरंत रोककर जांच की कोशिश की। तब कार सवार उग्र होकर मारपीट करने लगा। उसने हाथापाई कर राज्य पुलिस के अमित भदौरिया को कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया, जिसमें उनके पहचान पत्र की चेन टूट गई। दूसरे सुरक्षाकर्मी रविकांत से भी हाथापाई की। चालक ने आक्रामक तरीके से केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश की। भीड़ एकत्रित होने पर सुरक्षाकर्मी कवि कुमार विश्वास को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed