{"_id":"8a334eca592a8a1e270404d014d9b2fc","slug":"kaushambi-delhi-airport-simple-fare-to-bus-ride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधारण किराये में कौशांबी टू दिल्ली एयरपोर्ट का सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधारण किराये में कौशांबी टू दिल्ली एयरपोर्ट का सफर
प्रिया गौतम /अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 04 Sep 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एनसीआर बस सेवा के तहत चलाई जा रही 22 सीएनसी बसों में सफर के लिए यात्रियों को अधिक किराया नहीं चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
साधारण किराए में यात्री कौशांबी से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। कौशांबी डिपो में एनसीआर बस सेवा के लिए किराया सूची तैयार हो रही है।
डीटीसी बसों के किराए मानकों को ध्यान में रखकर किराया सूची तैयार हो रही है। दो दिन में सूची बन जाएगी। मुख्यालय से परमिट जारी हो चुका है और जल्द ही कौशांबी डिपो में पहुंच जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ऐसे में, एनसीआर सेवा को शुरू करने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। एआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि कौशांबी से दिल्ली एयरपोर्ट तक की सेवा के लिए न्यूनतम किराया लेने की योजना बनाई गई है। यह किराया डीटीसी बसों के बराबर ही रहेगा।
विज्ञापन
दो चरणों में रवाना होंगी बसें
दिल्ली-एनसीआर बस सेवा सुबह दो चरणों मे चलेगी। कौशंाबी डिपो से आनंद विहार होकर जाने वाली बसें सुबह छह और सात बजे रवाना होंगी। अधिकारियों का दावा है कि यह बसें एक घंटे 35 मिनट में ही यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचा देगी।