कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: अब केजरीवाल सरकार भी उतरेगी सड़कों पर, PM आवास का होगा घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के कठुआ व उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान आम आदमी पार्टी (आप) ने किया है। पार्टी रविवार को प्रधानमत्री आवास का घेराव करेगी।
आप के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पटेल चौक से प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च करेंगे। वहीं, देश के दूसरे हिस्से में भी पार्टी कार्यकर्ता प्रर्दशन करेंगे। इस मौके पर महिला सुरक्षा का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जायेगा।
मीडिया से बात करते हुये दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को मीडिया से बताया कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं के उपर जिस तरह से बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी थी, मौजूदा दौर में भी उसी तरह की घटनाएं हो रही थीं।
जबकि उस वक्त मौजूदा प्रधानमंत्री ने बहुत हुआ महिलाओं पर वार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया था। गोपाल राय का आरोप है कि सत्ता हासिल के बाद भाजपा अपने वायदे को भूल गयी है। आलम यह है कि अब आरोपियों को बचाया जा रहा है।
आरोपियों को पकड़ने की जगह लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया..
गोपाल राय ने कहा कि उन्नाव में आरोपियों को पकड़ने की जगह लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर हमला तक करवाया गया। भाजपा समेत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संरक्षण में आरोपियों को बचाया जा रहा है।
दूसरी तरफ कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ घिनौना कृत्य करके उसे मार डाला गया। आरोपियों को पकड़ने की जगह वह धर्म का कार्ड खेला जा रहा है। दोनों मामलों में प्रधानमंत्री मौन हैं। जबकि दोनों राज्यों में भाजपा की ही सरकारें हैं।
गोपाल राय ने कहा कि महिला सुरक्षा के इस मुद्दे पर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करेगी। इसका नारा होगा कि महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, कुछ तो बोलिए मोदी सरकार।
इसमें मांग होगी कि आरोपियों को संरक्षण देना बंद किया जाए। कठुआ और उन्नाव में हुई घटना के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। दिल्ली के अलावा पूरे देश में आप कार्यकर्ता सड़क पर होंगे।