फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kathua-unnao gang rape: nibhaya mother demanded that criminals should be hang till death

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: निर्भया की मां के छलके आंसू, कही ऐसी बात कि भर आएगा आपका भी दिल

Sun, 15 Apr 2018 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
kathua-unnao gang rape: nibhaya mother demanded that criminals should be hang till death
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उनकी मांग है कि छोटी बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा दी जाए।

विज्ञापन


राजघाट स्थित समता स्थल पर शनिवार को निर्भया के माता-पिता सहित कई महिलाएं उन्हें समर्थन देने पहुंची।  स्वाति का कहना है कि वे जान दे देंगी पर दुष्कर्म रोकने का सिस्टम बनवा के रहेंगी।
विज्ञापन


देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का आश्वासन प्रधानमंत्री नहीं देते तो वे अनशन नहीं तोड़ेंगी।  उन्होंने कहा, प्रार्थना करती हूं कि बेटियां अब इस देश में जन्म न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गैंगरेप में बेटी को खो चुकीं निर्भया की मां ने कहा कि हमारे समाज ने उन्नति बहुत कर ली। मगर, आज भी हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने स्वाति मालीवाल की मांग दोहराते हुए कहा कि बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।

आप विधायक भी स्वाति मालिवाल के पास पहुंचीं

kathua-unnao gang rape: nibhaya mother demanded that criminals should be hang till death
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

आप विधायक बंदना कुमारी, नेत्री अलका लांबा, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार एचसी शर्मा भी समर्थन देने समता स्थल पहुंचीं।

उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान पर बोलते हुए कहा कि यह घटनाएं दो दिन से नहीं हो रही हैं। रोज हमारे देश में हजारों निर्भया सामने आ रही हैं। यह व्यवस्था रोज उनका बलात्कार कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि वह कब देश में ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसमे पुलिस की जवाबदेही तय हो।  देश में इतने फास्ट ट्रैक कोर्ट हों, जिससे अपराधी को 6 महीने में फांसी की सजा हो। 

जम्मू कश्मीर चीफ जस्टिस को लिखा पत्र 
कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना पर स्वाति मालीवाल ने जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। उनसे मामले पर संज्ञान लेते हुए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। दोषियों को छ: माह के अंदर फांसी की सजा मिले। दोषियों का समर्थन करने वाले मंत्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed