फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashmiri student raised questions on working style of Gurugram police by viral video thanking Amar Ujala

वीडियो वायरल कर कश्मीरी छात्र ने गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, जताया अमर उजाला का आभार

Fri, 15 May 2020 08:20 PM IST
Mohit Mudgal प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, गुरुग्राम
प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 15 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri student raised questions on working style of Gurugram police by  viral video thanking Amar Ujala
छात्र एजाज अहमद भूरू - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कश्मीर पहुंचे पीएचडी के छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अमर उजाला का आभार जताया है। छात्रों ने गुरुग्राम जिला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अमर उजाला द्वारा की गई मदद को भी विस्तार से बताया है। छात्रों ने गुरुग्राम पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने थाने में जब्त की गई बाइक का पेट्रोल व उनका हेलमेट तक चोरी कर लिया। उन्हें उनकी जब्त की गई बाइक का भी पता नहीं बताया जा रहा था। ऐसे में अंजान शहर में पुलिस ने नहीं बल्कि अमर उजाला के प्रतिनिधि ने उनकी सहायता की।

विज्ञापन


वायरल की गई वीडियो में कश्मीरी युवा एजाज अहमद भूरू व गुलाम मुस्तफा रेहतर ने बताया कि वह भोपाल में पीएचडी के छात्र हैं। घर पर परेशानी होने के कारण वह 14 अप्रैल को भोपाल से बाइक पर चले थे। गुरुग्राम जिला सीमा में प्रवेश करते ही 15 अप्रैल को बिलासपुर में उनकी बाइक जब्त कर उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। 15 दिन का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद उन्हें घर भेजने की बजाय पटौदी के रैन बसेरे में भेज दिया। प्रशासन से वह पास देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए जिला प्रशासन की पोल खोली। इस दौरान एक व्यक्ति के माध्यम से उनका परिचय पटौदी अमर उजाला के प्रतिनिधि से हुआ। उनकी व्यथा सुनते ही उन्होंने प्रशासन से संपर्क कर उन्हें घर जाने की अनुमति दिलवाई। 8 मई को जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों छात्रों ने अपनी बाइक की तलाश की। आरोप है कि पुलिस उन्हें बिलासपुर से पटौदी थाने के चक्कर कटवाती रही। इस पर अमर उजाला ने उनकी सहायता करते हुए बिलासपुर थाने से उनकी बाइक बरामद करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को जब पुलिस ने बाइक जब्त की थी तो पेट्रोल टैंक भरा हुआ था। उनका हेलमेट भी पुलिस ने रख लिया। 8 मई को जब बाइक लेने गए तो पेट्रोल टैंक खाली मिला। बाइक पैट्रोल पंप तक नहीं पहुंच पाई। हेलमेट भी पुलिस ने नहीं दिया। पूछताछ करने पर पुलिस ने कह दिया कि थाने में खड़ी बाइक का पेट्रोल उड़ गया होगा। बाद में पुलिस ने मामला बिगड़ता देख दोनों छात्रों से समझौता करने की बात कही, जिसे छात्रों ने मना कर दिया।

छात्रों को अमर उजाला के प्रतिनिधि ने हेलमेट दिए। छात्रों ने आर्थिक मदद की पेशकश को मना कर दिया। छात्रों ने वायरल वीडियो में कहा कि जिस पुलिस से हर व्यक्ति को मदद की उम्मीद होती है वही पुलिस इस मुश्किल दौर में लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की कि थाने में खड़ी बाइक का जिन लोगों ने पेट्रोल व हेलमेट चोरी किया है, उनके खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed