फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashmir Students proteste against Article 370 at Jawaharlal Nehru University Campus

जेएनयू में आधी रात को कश्मीरी छात्रों का प्रदर्शन, अनुच्छेद 370 हटाने का किया विरोध

Wed, 07 Aug 2019 05:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Students proteste against Article 370 at Jawaharlal Nehru University Campus
जेएनयू में छात्रों ने लगाए नारे - फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में सोमवार आधी रात फिर कश्मीर के छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होने आजादी के नारे लगाए। कश्मीरी छात्रों ने अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को मिलाकर आजादी की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के विरोध में भी नारे लगाए। खास बात यह है कि कैंपस में छात्र प्रदर्शन करते रहे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन को जानकारी तक नहीं हुई।
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों ने सोमवार देर रात पहले बैठक आयोजित की। इसमें मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कैंपस में छात्रसंघ और कश्मीरी छात्रों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छात्रसंघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। छात्रों ने कहा कि कश्मीरियों की राय जाने बिना मोदी सरकार ने संसद में अनुच्छेद 370 हटा दिया। कश्मीर के नेताओं को पहले ही नजरबंद कर दिया गया। कश्मीरी अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करते हैं। 

इसके हटने से पहचान ही खत्म हो गई।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस पार (भारत ) और उस पार (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) भी कश्मीर है। हम दोनों कश्मीर को मिलाकर आजादी लेकर रहेंगे। केंद्र सरकार कश्मीरियत की पहचान को मिटाने में लगी है, लेकिन हमारी पहचान, तहजीब कोई नहीं छीन सकता है।

मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट:
सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले वीडियो के सामने आने के बाद मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। इसमें पूछा है कि कैंपस में  कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले छात्र कौन हैं?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed