{"_id":"621e195f4287b65dc36cd8bb","slug":"kashmir-daughter-sadia-tarique-returned-home-after-winning-gold-medal-grand-welcome-at-delhi-airport-said-proud-to-play-under-tricolor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटीं कश्मीर की बेटी सादिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोलीं- तिरेंगे के नीचे खेलना सौभाग्य की बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटीं कश्मीर की बेटी सादिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोलीं- तिरेंगे के नीचे खेलना सौभाग्य की बात
Tue, 01 Mar 2022 06:32 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:32 PM IST
सार
श्रीनगर की रहने वाली सादिया ने जूनियर वर्ग के फाइनल में एक स्थानीय खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर इंडिया की टीमें भाग लीं। स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम मोदी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सादिया को शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन
Sadia Tariq Jammu Kashmir
- फोटो : संवाद
विस्तार
कश्मीर की गोल्डन गर्ल सादिया तारिक ने मास्को वुशू स्टार्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मंगलवार को भारत लौटी हैं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पिता तारिक लोन और परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों ने उनका स्वागत किया। सादिया ने कहा कि तिरंगे के नीचे खेलना बड़े सौभाग्य की बात होती है।
विज्ञापन
श्रीनगर की रहने वाली सादिया ने जूनियर वर्ग के फाइनल में एक स्थानीय खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर इंडिया की टीमें भाग लीं। स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम मोदी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सादिया को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि सादिया के इस प्रदर्शन पर मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। उनकी सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
सादिया ने हाल ही में जालंधर में 20वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की वुशु टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन