फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kashmere gate area will be traffic free through new action plan of traffic police delhi

जाममुक्त होगा कश्मीरी गेट क्षेत्र, ये है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का नया एक्शन प्लान

Sat, 02 Dec 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
kashmere gate area will be traffic free through new action plan of traffic police delhi

दिल्ली सरकार ने आईएसबीटी कश्मीरी गेट के नजदीक रिंग रोड पर आवाजाही सामान्य करने की कवायद शुरू कर दी है। खास जोर सलीम गढ़ वाई प्वाइंट से मजनू का टीला के बीच के स्ट्रेच को जाममुक्त करने पर है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया है कि यहां आवाजाही सामान्य करने के लिए हर संभव विकल्प पर काम किया जाए। वहीं, सोशल मीडिया व एफएम के सहारे दिल्लीवालों को ट्रैफिक मूवमेंट की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने शुक्रवार को आईएसबीटी कश्मीरी गेट के नजदीक रिंग रोड को जाममुक्त करने के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव व इंजीनियर इन चीफ, ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त, सीआरआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस वैलूमुर्गन व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक

kashmere gate area will be traffic free through new action plan of traffic police delhi

ट्रैफिक पुलिस ने उपराज्यपाल के सामने लंबे शांति वन से चंदीराम अखाडे़ तक के 4.7 किमी के प्रजेंटेशन में बोटलनेक प्वाइंट, ट्रैफिक मर्जिंग प्वाइंट, जाम की वजह, रोड इजीनियरिंग की समस्या के बारे में बताया।

उपराज्यपाल ने बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए कुछ रास्तों को वन-वे करने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मर्जिंग प्वाइंट को बॉटलनेक से बचाने के लिए इंजीनियरिंग के सभी पहलुओं पर विचार किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की जाए। इसके लिए एफएम रेडियो, मोबाइल एप्स, सोशल मीडिया के साथ ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर लाइव प्रसारण हो।

सीआरआरआई की सलाह

kashmere gate area will be traffic free through new action plan of traffic police delhi
अल्पावधि उपाय : लाल किले के सामने वाई इंटरसेक्शन पर लेन आधारित सिग्नल लगाना, केलाघाट रोड के मर्जिंग प्वाइंट पर ट्रैफिक सिग्नल लगाना, शाहदरा फ्लाईओवर लूप से आने वाले ट्रैफिक का मैनुअली कंट्रोल, एफओबी को आईएसबीटी के अंदर तक बढ़ाना।

मध्यावधि उपाय : शाहदरा फ्लाईओवर लूप के मर्जिंग प्वाइंट एवं यू टर्न के मध्य लेन का निर्माण करना, केला घाट रोड़ को रिंग रोड से मिलाना एवं कुदसिया पार्क बस स्टाप के नजदीक बस-वे बनाने के साथ रोड का चैड़ीकरण, मोनस्ट्री मार्किट के पास एस्केलेटर युक्त एफओबी का निर्माण।

दीर्घकालिक उपाय : सलीमगढ़ किले से वजीराबाद रोड तक रिंग रोड बाईपास का निर्माण।

ट्रैफिक पुलिस का एक्शन प्लान
- शाहदरा फ्लाईओवर का एक्टेंशन लूप आईएसबीटी को जोड़ेगा। बस अड्डे और चंदगी राम अखाडे के बीच टनल बनाने का प्रस्ताव, रिंग रोड़ बाईपास का एक्सटेंशन और बस अड्डे की बसों की शिफ्टिंग। 
- हनुमान सेतु के नीचे से बस अड्डे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को एक-एक करके छोड़ना। 
- आईएसबीटी से सलीम गढ़ बाईपास जाने वाली अंतरराज्यीय बसों को यू-टर्न देना। 
- आटो रिक्शा, टैक्सी आदि की अवैध पार्किंग हटाने के साथ राहगीरों को एफओबी पर भेजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed