फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karwa chauth 2020 married in lockdown first karwa chauth in unlock couples have special plan for it

लॉकडाउन में हुई शादी अनलॉक में मनाएंगे पहला करवा चौथ, नए जोड़ों ने की हैं खास तैयारियां

Tue, 03 Nov 2020 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2020 married in lockdown first karwa chauth in unlock couples have special plan for it
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बुधवार यानी 4 नवंबर को करवा चौथ है। सभी महिलाएं पति की दीघार्यु के लिए यह व्रत रखती है। नवविवाहित जोड़ियां अपने पहले करवाचौथ पर खासा उत्साहित होते हैं। वहीं इस बार अधिकतर शादियां लॉकडाउन के दौरान हुई और अनलॉक की स्थिति में पहला करवा चौथ आया है। कोरोना काल को देखते हुए कई जोड़ियों को निराशा हुई तो कईयों ने मिलकर खास बनाने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन


नवविवाहितों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से शादी व अन्य रीतिरिवाजों को साधारण तरीके से मनाया था, लेकिन वे करवाचौथ को एक उत्सव की तरह मनाएंगे। इस दिन महिलाएं चांद के संग पति के दीदार को यादगार बनाएंगी। इसके लिए कई जोड़ियों द्वारा अपना फोटोशूट कराने की तैयारी भी की गई है।
विज्ञापन


अधिकतर नवविवाहित पति भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। शादी के बाद पहले करवा चौथ को लेकर जोड़ियों में उत्साह होता है। पहली बार महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद के साथ होगा फोटोशूट
लॉकडाउन के दौरान ही शालिनी और विवेक की शादी हुई थी। शालिनी ने बताया कि कोरोना के डर से कम ही रीतिरिवाजों को पूरा किया जा सका था। लेकिन इस करवाचौथ को वो यादगार बनाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने फोटोशूट कराने की योजना बनाई है। वह करवा चौथ की रीति-रिवाजों को पूरा कर एक दूसरे के लिए  लम्बी उम्र की कामना करेंगे।

एक दूसरे के लिए रखेंगे व्रत
कोरोना काल के दौरान ही सेक्टर-9 निवासी अंकुर चौहान और गौरव तंवर की शादी हुई। दोनों ही नौकरी करते हैं लेकिन दोनों के वर्क फ्रॉम होम ने उन्हें एक दूसरे के साथ अधिक समय मिला। इससे दोनों में अधिक प्रेम बढ़ा है। वह इस करवा चौथ एक दूसरे के लिए उपवास रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस कोरोना काल से  बचाए रखने की भी कामना करेंगे।


पति से लगवाई मेहंदी
करिश्मा शर्मा और अमित शर्मा का यह पहला करवा चौथ है। उस मौके पर कोरोना काल ने करिश्मा को काफी निराश किया था। वहीं फिर दोनों ने मिलकर इसे खास बनाने की योजना बनाई है। दरअसल पति अमित शर्मा ने खुद उनके मेहंदी लगाई है। वहीं व्रत के बाद खाने की तैयारी भी दोनों मिलकर ही करेंगे। पत्नी करिश्मा का कहना है कि इस तरह यह त्योहार उनके लिए खास होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed