फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When Kurukshetra descended upon Kamani... Krishna appeared as Arjuna's charioteer

Delhi NCR News: कमानी में जब उतरा कुरुक्षेत्र... अर्जुन के सारथी बन कर्म धर्म बताते दिखे कृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। श्रीराम भारतीय कला केंद्र के नृत्य-नाटक कृष्ण की 50वीं वर्षगांठ पर कमानी ऑडिटोरियम में हुई प्रस्तुति ने दर्शकों को कृष्ण के मानवीय और दार्शनिक पक्ष से जोड़ा। यह मंचन चार सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

यह मंचन कृष्ण के जीवन की यात्रा को दर्शाता है, जिसमें राधा-कृष्ण का प्रेम, कंस वध और अर्जुन को गीता के उपदेश शामिल थे। करीब दो घंटे बीस मिनट के इस नृत्य-नाटक में शास्त्रीय नृत्य, संगीत और अभिनय का संगम था। इसकी परिकल्पना सुमित्रा चरत राम ने की थी, निर्देशन पद्मश्री शोभा दीपक सिंह ने किया। कोरियोग्राफी शशिधरन नायर की है, जिसमें राज कुमार शर्मा ने सहयोग दिया। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पर्दों और डिजिटल पृष्ठभूमि के बजाय हस्तनिर्मित सेट, वेशभूषा व आभूषणों को प्रमुखता दी गई। इससे दर्शकों को पारंपरिक रंगमंचीय अनुभव मिला, जिसमें भक्ति शैली के संगीत और सूरदास की ब्रजभाषा रचनाओं का उपयोग हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed