फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil photo comes before Delhi Elections 2020, AAP reacts

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले सामने आई 'कपिल' की आप नेताओं के साथ तस्वीरें, सियासत गरमाई

Wed, 05 Feb 2020 01:07 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 01:07 AM IST
सार

  • कपिल गुर्जर व उसके पिता ने एक साल पहले आप की सदस्यता ली थी
  • आप ने कहा, भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर काम कर रही है क्राइम ब्रांच
  • संजय सिंह ने कहा, पुलिस के खिलाफ चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

विज्ञापन
Kapil photo comes before Delhi Elections 2020, AAP reacts
कपिल बैंसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहीनबाग इलाके में एक फरवरी को धरनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाले कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैंसला का आप कनेक्शन सामने आया है। कपिल के मोबाइल फोन से मिले वीडियो व फोटो से इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की छानबीन और आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि कपिल अपने दोस्त सार्थक के साथ शाहीनबाग पहुंचा था। उसने सार्थक को होली फैमिली अस्पताल की पार्किंग के पास रोक दिया और अपना मोबाइल उसे देकर खुद तमंचा लेकर शाहीन बाग की तरफ चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक को जब्त किया और सार्थक को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया। बाद में कपिल का मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा कपिल के रिश्तेदारों व अन्य से पूछताछ में पता चला कि एक वर्ष पहले कपिल व उसके पिता गजे सिंह को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की थी। 

दूसरी ओर पुलिस ने कपिल के मोबाइल की जांच की तो पता लगा कि सभी व्हाट्सऐप डाटा व फोटो डिलीट कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट ने मोबाइल से डिलीट डाटा को बरामद किया तो उसमें कपिल व उसके पिता की आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए फोटो मिल गई। पुलिस अधिकारी कपिल को रिमांड पर लेकर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे है कि किसके इशारे पर वह शाहीनबाग में गोली चलाने पहुंचा था। 

कपिल के पिता गजे सिंह आप की सदस्यता लेने से पहले 2008 में जगंपुरा सीट पर बसपा से विधायक और 2012 में निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। उधर, कपिल की बहन और रिश्ते में चाचा फतेहसिंह कहा कि गजे सिंह ने कब आप की सदस्यता ली, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इतना जरूर पता है कि वह बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। 

राजधानी की सियासत गरमाई

शाहीन बाग के पास गोली चलाने के आरोपी कपिल बैंसला के आम आदमी पार्टी (आप) से तार जुड़ने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। इस मामले में भाजपा ने आप पर तीखा हमला बोला है। वहीं, आप ने इसे भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स करार दिया है। उधर, आप ने क्राइम ब्रांच की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा का प्रवक्ता करार दिया और बुधवार को पुलिस के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।

पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि अमित शाह गृह मंत्री है। चुनाव से ठीक पहले फोटो और कई साजिश देखने को मिलेंगी। चुनाव में 3-4 दिन बचे हैं, भाजपा उतनी गंदी राजनीति करेगी, जितना वो कर सकती है। संजय सिंह ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लगी है। इसमें चुनाव आयोग सर्वेसर्वा होता है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव आकर बयान दे रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के लोगों का फोटो आरोपी के साथ मिला है और वह इसकी जांच कर रहे हैं कि और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमित शाह क्राइम ब्रांच के अधिकारी से कहलवा रहे हैं। 

'क्या क्राइम ब्रांच ने चुनाव आयोग से इजाजत ली?'

संजय सिंह ने कहा कि वह बुधवार को इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और मांग करेंगे कि क्राइम ब्रांच के अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। नियम है कि चुनाव आयोग की इजाजत के बगैर कोई अधिकारी किसी पार्टी का नाम नहीं ले सकता क्योंकि उससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। क्या इसके लिए डीसीपी क्राइम ब्रांच ने चुनाव आयोग की इजाजत ली थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने किसके इशारे पर बयान दिया है। जो तस्वीरें जांच का हिस्सा है, वह पहले ही भाजपा के पास कैसे पहुंच गई। सुबह से ही भजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कह रहे हैं कि आरोपी आम आदमी पार्टी का सदस्य है। उनको इसकी जानकारी कैसे मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed