फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil msihra meets delhi Lieutenant Governor baijal, submits documents against AAP corruption

उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा, सौंपे दिल्ली सरकार के कथित घोटालों के दस्तावेज

Tue, 30 May 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
kapil msihra meets delhi Lieutenant Governor baijal, submits documents against AAP corruption
Kapil Mishra

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल से दिल्ली सरकार के कथित दवाई खरीद, एंबुलेंस खरीद और ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले की जांच कराने की मांग की है। मिश्रा इस संबंध में सोमवार को राजनिवास  पहुंचे और उपराज्यपाल से मिलकर कथित घोटाले संबधित दस्तावेज उन्हें दिए।     

विज्ञापन

 
उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि एंबुलेंस, दवा और ट्रांसफर- पोस्टिंग घोटाले को लेकर उपराज्यपाल को शिकायत दी है। उपराज्यपाल ने इस पूरे मामले की जांच एन्टी करप्शन विभाग से कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल को इस बात की भी जानकारी दी कि 3 जून को वे दिल्ली सरकार के घोटालों से संबधित दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। कांस्टीट्यूशन क्लब में घोटाले को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाएंगे। 
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि शिकायत का ही नतीजा है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने  घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंन यह भी बताया कि प्रदर्शनी में जनता के सामने जब वह सबूत रखेंगे तो उस दिन फैसला होगा कि पार्टी कौन चलाएगा और नहीं चलाएगा। आम आदमी पार्टी जनता के द्वारा बनाई गई पार्टी है। जनता ही तय करेगी कि इस पार्टी को कौन चलाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे  पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में विधानसभा से लेकर हर चुनाव में टिकट बेचने का धंधा चल रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता पैसा लेकर टिकट बेचते है। उत्तर प्रदेश में इंटरनल सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि मैंने खुद वहां का आंतरिक सर्वे देखा है जिसमें बताया गया था कि वहां संगठन नहीं है। चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। 

आप ने मिश्रा-बैजल की मुलाकात पर उठाए सवाल

kapil msihra meets delhi Lieutenant Governor baijal, submits documents against AAP corruption
केजरीवाल और स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला

उधर पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा व दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की मुलाकात पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उन्हें उपराज्यपाल मिलने का वक्त नहीं दे रहे है, लेकिन कपिल की बात को अहमियत दी जा रही है। भारद्वाज ने इसे लेकर कई ट्वीट भी किए है। ट्वीट में लिखा कि  17 हजार अतिथि शिक्षिक लंबे समय से उपराज्यपाल से मिलने का समय मांग रहे है, लेकिन उनके लिए उपराज्यपाल व्यस्त हैं। 

व्यंग्य करने के अंदाजा में ट्वीट किया है कि मुझे विश्वास है कि उपराज्यपाल व्यस्त होंगे। साथ ही कहा है कि मैं और मेरी पार्टी के कई विधायक एमसीडी के काम-काज को लेकर कई पत्र उपराज्यपाल को लिख चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें मिलने का वक्त नहीं मिला। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि आखिर वह कौन हैं जो पार्टी से निष्कासित किए गए विधायकंो को कागजात उपलब्ध करा रहा है और कौन साजिश रच रहा है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed