फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra wrote letter to arvind kejriwal and anil baijal with blood

कपिल मिश्रा ने बैजल और केजरीवाल को लिखा खून से पत्र, कह दी अनशन करने की बात

Thu, 03 May 2018 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra wrote letter to arvind kejriwal and anil baijal with blood
kapil mishra

दिल्ली के सोनिया विहार और घोंडा इलाके में प्रस्तावित लैंडफिल साइट का विरोध जोर पकड़ता दिख रहा है। बुधवार को विधायक कपिल मिश्रा ने अपने खून से उपराज्यपाल अनिल बैजल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने लैंडफिल साइट के प्रस्ताव को रद्द करने में मांग करते हुये चेतावनी भी दी है कि अगर शनिवार तक इस मसले मे ठोस कार्रवाई नहीं हुयी तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


अपने पत्र में कपिल मिश्रा ने लिखा है कि किसी भी कीमत पर यमुना की ग्रीन बेल्ट पर लैंडफिल साइट को नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिये भले ही खून की एक-एक बूंद ही कुर्बानी क्यों ना करनी पड़ जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से क्यों लिखा खत..

kapil mishra wrote letter to arvind kejriwal and anil baijal with blood
kejriwal and baijal

खून से खत लिखने के बारे में कपिल मिश्रा ने स्पष्टीकरण किया है कि अगर उनके खून से इलाके की 20 लाख जनता की जान की रक्षा होती है, तो वह ऐसा करने को तैयार हैं।

कपिल मिश्रा की मांग है कि बृहस्पतिवार को एनजीटी में दिल्ली सरकार, डीडीए व ईडीएमसी के वकीलों ने लैंडफिल का विरोध करें। साथ ही चेतावनी भी दी है कि ऐसा न होने की हालत में वह शनिवार 5 मई से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के मौजूदा रूख पर कपिल मिश्रा ने सवालिया निशान लगाते हुये कहा कि ऐसा नहीं चलेगा कि सरकार इसका सपोर्ट करे और पार्टी विरोध में हो।

कपिल मिश्रा ने कहा कि अगर दिलीप पांडेय या आप के किसी नेता को लगता है कि दिल्ली सरकार उनकी बात नहीं सुनती तो वो भी उनके साथ अनशन पर बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed