Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil Mishra to complain against Manish Sisodia and Satendra Jain for 2000 crore classroom scam

कपिल मिश्रा की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्कूल निर्माण में हुए कथित घोटाले पर दिया जवाब

Tue, 02 Jul 2019 05:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 02 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra to complain against Manish Sisodia and Satendra Jain for 2000 crore classroom scam
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

दिल्ली के स्कूलों में कमरे बनवाने में हुए 2000 करोड़ रुपए के कथित घोटाले को लेकर कपिल मिश्रा की शिकायत के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर घोटला हुआ है तो हमें गिरफ्तार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने सारी चीजों की जांच कर ली है, वो बस शोर करते रहते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत करने के बाद कपिल मिश्रा ने  ट्विटर पर एफआईआर की कॉपी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शिकायत करने से पहले कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा था कि आज तीन बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर करवाने जा रहा हूँ। उन्होंने आगे लिखा था कि सिसोदिया ने कलमाडी स्टाइल में स्कूलों में कमरे के नाम पर 2000 करोड़ का घोटाला किया है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था कि यह वही थाना है जहां अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ कामनवेल्थ घोटाले की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed