केजरीवाल को लिखी अपनी ही चिट्ठी से फंसे कपिल मिश्रा, अब देना होगा इस सवाल का जवाब
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों नेताओं को नहीं नाम, दोनों ने की है विदेश यात्रायें
सिसोदिया व विश्वास की विदेश यात्राओं पर मिश्रा खामोश
- मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों नेताओं को नहीं नाम, दोनों ने की है विदेश यात्रायें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के विदेश दौरों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।
इसमें पांच नेताओं के नाम हैं। दिलचस्प यह कि इसमें सबसे ज्यादा विदेश दौरा करने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पार्टी की एनआरआई विंग का जिम्मा संभालने वाले कुमार विश्वास का नाम नहीं है।
कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह समेत पांच नेताओं की विदेश यात्राओं की ब्योरा मांगा है। लेकिन बताया जा रहा है कि बीते दो सालों में सबसे ज्यादा विदेशी टूर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किए है।
क्यों नहीं इन नेताओं का नाम
अभी तक उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में चल रहे मॉडल्स का अध्ययन करने के लिये उन्होंने छह बार अलग-अलग देशों का दौरा किया है। जबकि आप की एनआरआई विंग का जिम्मा संभालने वाले कुमार विश्वास ने भी इस बार कई विदेश यात्रायें की।
इसमें से कुछ फंड रेजिंग कार्यक्रम से जुड़े थे। लेकिन मिश्रा ने दोनों नेताओं के नाम का जिक्र अपने पत्र में नहीं किया है। जानकारों का मानना है कि संभव है कि कुछ चयनित नेताओं का नाम लेकर मिश्रा पार्टी के सभी नेताओं से कट्टर दुश्मनी नहीं करना चाह रहे हों।
वहीं, वह पूरे शीर्ष नेतृत्व उनके निशाने पर न लेकर कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, उनका आंदोलन पार्टी बचाने के लिये है।