फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra challenge to kejriwal to contest election on ballet paper

कपिल का चैलेंज- बैलेट पेपर पर किसी भी सीट पर मुझसे चुनाव लड़ लें केजरीवाल

Tue, 09 May 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 May 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra challenge to kejriwal to contest election on ballet paper
कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधान सभा में ईवीएम से छेड़छाड़ के सजीव प्रदर्शन के बाद बागी पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। मिश्रा ने दो टूक शब्दों में दावा किया कि अब केजरीवाल के नाम पर कोई वोट नहीं देता। 

विज्ञापन


केजरीवाल की तुलना शुतुरमुर्ग से करते हुए मिश्रा ने दो-टूक शब्दों में कहा कि आज इन्हें कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। यह मानने को तैयार नहीं कि केजरीवाल के नाम पर कोई वोट नहीं देता।  
विज्ञापन


विधान सभा परिसर में मीडिया से बात करते हुये कपिल मिश्रा ने कहा कि हमारे देश के चुनावों की पूरी दुनिया में इज्जत है। आज क्योंकि आप चुनाव हार गये तो पूरे सिस्टम से सवाल खड़े देते हो। हम भी तो इसी ईवीएम से 67 सीट जीते थे। अगर हमारा चुनाव गलत है तो पूरी दिल्ली छोड़ दो। बैलेट पेपर से दुबारा चुनाव लड़ते हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

       
इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी कि अगर सब नहीं तो केजरीवाल अकेले इस्तीफा देकर उनसे दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें। वोटिंग भी बैलेट पेपर करवाई जाये। सारा कुछ पता चल जायेगा। मिश्रा ने कहा कि वो शुतुरमुर्ग बन रहे हैं। सच्चाई दिखाई नहीं पड़ रही है। इन्हें यह भी पता ही नहीं चल रहा कि अब उनके नाम पर वोट नहीं मिलता। अब हारने पर कल को बोलेंगे कि अंगुली में ही गड़बड़ है जो गलत बटन दबा देती है।          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed