फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions

कपिल मिश्रा के केजरीवाल पर 5 गंभीर आरोप, AAP ने किया ये पलटवार

Mon, 15 May 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 May 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions
kapil mishra - फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली सरकार में पूर्व जल और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को एक बार फिर से सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा। आप के बागी नेता कपिल मिश्रा का आरोप है कि केजरीवाल पर्दे के पीछे काले काम करते हैं। उनका दावा है कि केजरीवाल ने फर्जी लोगों के नाम से आप के लिए फंड भी लिया। रविवार को अनशन के पांचवे दिन कपिल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते-करते बेहोश भी हो गए।

विज्ञापन


रविवार का दिन आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के लिए काफी गर्म रहा। पढ़ें, कपिल मिश्रा के 5 बड़े आरोप और उनपर आम आदमी पार्टी का पलटवार।

आरोप नंबर 1: फर्जी नामों के जरिए केजरीवाल ने लिया पार्टी के लिए फंड
कपिल मिश्रा ने पीपीटी प्रजेंटशन से पहले केजरीवाल का एक वीडियो चलाया, जिसमें केजरीवाल ये दावा कर रहे हैं कि हमने लोगों से पार्टी चलाने के लिए जो भी चंदा लिया उसे वेबसाइट पर डाला है। इस वीडियो में केजरीवाल लोगों से पार्टी को चंदा देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने पहला आरोप लगाया कि लगातार तीन साल तक पार्टी ने चंदे के लिए जो भी राशि वेबासाइट पर डाली और चुनाव आयोजग को जो जानकारी दी उसमें पूरी तरह घपलेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने बताया कि 2013 से 2016 के बीच जो भी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई उसमें असली जानकारी को छुपाया गया। कपिल मिश्रा ने बताया कि 2013-14 के बीच पार्टी ने अपनी साइट पर दिखाया कि उसे कुल 9 करोड़ रूपये के करीब चंदा दिया गया जबकि कपिल मिश्रा का दावा है कि उस साल पार्टी को 45 लाख का चंदा मिला। इस जानकारी को पार्टी ने छिपाया। कपिल ने दावा किया कि इस दौरान 461 बोगस एंट्रियां भी पाई गईं।

आप का पलटवार:
कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी के चंदे पर लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि इस पूरे खेल में भारतीय जनता पार्टी शामिल है। संजय सिंह ने कहा कि इस पूरी साजिश के पीछे आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है। संजय सिंह ने पिछले दो सालों से इस तरह के आरोप हमारी पार्टी पर लगाए जा रहे हैं।

आरोप नंबर 2: आप विधायक की फर्जी कंपनियां

kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions
kapil mishra

कपिल मिश्रा के साथी नील मिश्रा ने बताया कि केजरीवाल को चंदा देने वाले शिवचरण गोयल की कंपनी पूरी तरह फर्जी है जिसने कई नाम से कंपनियां खोली हैं। उसके लेन-देन का डाटा पेश करते हुए नील का दावा है कि इसकी सभी कंपनियां फर्जी हैं जिसने एक ही रात में पार्टी के फंड में पैसे ट्रांसफर किए।

कपिल मिश्रा और नील मिश्रा ने इन पांच लोगों पर आरोप लगाया जिन्होंने रातोंरात पार्टी को दिए दो करोड़ रुपये। पार्टी का कहना है कि इन सभी ने हवाला के जरिए रातोंरात आम आदमी पार्टी के फंड में पैसे ट्रांसफर किए।

शिवचरण गोयल 
राकेश झा
दीपक अग्रवाल
हेमंत कुमार
सुशील कुमार गुप्ता (इंडियन नेशनल कांग्रेस का पूर्व नेता)

आप का पलटवार:
आप ने कपिल मिश्रा के आरोप पर पार्टी ने सीधे भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा जब ऐसे आरोप लगाती है तो ऐसा लगता है जैसे गब्बर सिंह अहिंसा पर प्रवचन दे रहा है।

आरोप नंबर 3: विधायक नरेश यादव पर भी किया वार

kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions
kapil mishra
कपिल मिश्रा ने दावा किया कि महरौली से आप विधायक नरेश यादव भी इसमें शामिल हैं। कपिल ने दावा किया कि नरेश यादव की पत्नी ने फर्जी कंपनी में निवेश किया है। उसी कंपनी से पार्टी को फंड दिया गया।

आप का पलटवार:
कपिल के आरोपों पर आप ने पलटवार करते हुए कहा कि ये सब कुछ बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। बीजेपी आप को तोड़ना चाहती है। वो पार्टी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे के सामने घूस लेते पकड़े गए थे। ये वो पार्टी है जो व्यापमं जैसे घोटाले में फंसी है।

आरोप नंबर 4: नोटबंदी से जुड़ा है पूरा मामला

kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions
kapil mishra

कपिल मिश्रा ने कहा कि बबलू और योगेचंद नाम के दो फर्जी लोग हैं जिनके नाम से शिवचरण गोयल की कंपनियों में पैसे लगाए गए। कपिल मिश्रा का कहना है कि इन सभी का खाता कृष्‍णानगर के एक्सिस बैंक में है जिस पर काले धन को सफेद बनाने का आरोप लग चुका है और उसके मैनेजर गिरफ्तार हो चुके हैं।

आप का पलटवार:
संजय सिंह के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आप पर हमला करने के लिए शिखंडी का सहारा ले रही है। उनका कहना था कि अगर चंदे लेने में कोई गड़बड़ी हुई है तो पिछले तीन साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है और उनके पास ही आयकर से लेकर सीबीआई तक सब है तो वो कोई कार्यवाही क्यों नहीं करते।

आरोप नंबर 5: केजरीवाल ने काले धन को किया सफेद

kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions
kapil mishra

कपिल ने अरविंद केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी का 2013-14 का खाता दिखाया। कपिल ने दावा किया कि चुनाव आयोग को पार्टी फंड की गलत जानकारी दी गई।

कपिल ने बताया कि रमेश बेला कोंडा ने एक करोड़ से ज्यादा चंदा दिया
-प्रिया बंसल ने दिया 90 लाख का चंदा
-एक्सिस बैंक का एक चेक पेश किया जो 21 लाख का है जिसमें कोई तारीख नहीं पड़ी है।
-एक्सिस बैंक का 50 लाख का ब्लैंक चेक 'आप' पार्टी के ऑफिस से मिला।
-एक्सिस बैंक का 50 लाख का दूसरा ब्लैंक चेक 'आप' पार्टी के ऑफिस से मिला।
-एक्सिस बैंक के 35 करोड़ रुपये के दो चेक हैं जिसमें डेट नहीं पड़ी है।

आप का पलटवार:
किसी एक शख्स के चंदे देने की बात पर सफाई देते हुए पार्टी का कहना है कि अगर नोटबंदी के दौरान कोई एक बैंक शक के दायरे में आया तो क्या उसके सभी ग्राहकों को आप चोर मान लेंगे। जिस भी शख्स ने हमें महीने में लाख रूपये चंदे दिए हैं उसने चेक से हमें ये पैसा दिया है जिसका पूरा लेखा-जोखा बैंक सहित हमारे पास भी है तो इसमें गलत जैसी क्या बात है ये समझ से परे है।

आप नेताओं के विदेश दौरों पर सफाई देते हुए राघव ने कहा कि हम पार्टी के साथ व्यक्तिगत कामों से विदेश जाते हैं और हाल ही में मैं लंदन गया क्योंकि वहां की सरकार ने मुझे आमंत्रित किया था।

...और बेहोश हो गए कपिल मिश्रा

kapil mishra allegation on arvind kejriwal and AAP reactions
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा रविवार को अनशन के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, कपिल मिश्रा की हालत स्थिर है। डॉक्टर ने कहा, 'दिल्ली सरकार के पूर्व जल संसाधन और पर्यटन मंत्री को डिहाइड्रेशन और कमजोरी है। लेकिन वह होश में हैं और नब्ज सामान्य रूप से काम कर रही है। 

डॉक्टर का कहना है कि कपिल मिश्रा को जल्द ही आरएमएल नर्सिंग होम में शिप्ट किया जा सकता है। बता दें कि कपिल मिश्रा बीते पांच दिन से अनशन पर हैं। वह रविवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गए थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed