{"_id":"369e3c815c44d700f8ec56345f5a3e5b","slug":"kanya-shakti-kranti-will-sharpish-girls-talent-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कन्या शक्ति क्रांति’ निखारेगी लड़कियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कन्या शक्ति क्रांति’ निखारेगी लड़कियों की प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत लड़कियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम कन्या शक्ति क्रांति संगठन करेगा। इसी बाबत जिला में कन्या शक्ति क्रांति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें जिला संयोजक शिवदत्त, अंजू पांडेय, संगीता शर्मा, सचिन मंगला व मुकेश कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। फरीदाबाद ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन संजय कौशिक को सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कोमल भंडारी और गजराज को मंडल संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी फरीदाबाद-गुड़गांव प्रभारी सरस गोयल ने दी। शनिवार को सेक्टर-17 स्थित स्थित संजय कौशिक चेयरमैन के आवास पर कन्या शक्ति क्रांति की प्रथम बैठक हुई।
विज्ञापन
इसकी अध्यक्षता सरस गोयल ने की। बताया गया कि दल के पदाधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच जाकर भाषण और निबंध प्रतियोगिताआें में भागीदारी करने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे।
लड़कियों को उनकी हर प्रकार की समस्या के बारे में पूछेंगे और उनका समाधान यथासंभव कराने का प्रयास करेंगे।