{"_id":"5b1930a94f1c1bb36e8b6af0","slug":"kanya-girl-allegiance-to-five-man-to-gangrape-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने केन्याई लड़की से किया गैंग रेप, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट के बहाने केन्याई लड़की से किया गैंग रेप, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
girl rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस वर्षीय केन्याई युवती को बुधवार देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी में अगवा कर 5 युवकों ने एक घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता गुरुग्राम में पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली जाने के लिए ब्रिस्टल चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि दो युवकों ने उसे अगवा किया और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित एक मकान में ले गए, जहां उसके साथ 5 लोगों ने नशे में गैंगरेप किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। मूलरूप से केन्या की रहने वाली युवती दिल्ली में रह रही है। वह बुधवार देर रात ब्रिस्टल चौक पर कैब के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो कार आई, जिसमें सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया।

Rape Shimla
उसे गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर अपने घर पर ले गए। जहां पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे जो नशे में थे। आरोप है कि पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती उनके चुंगल से बचकर निकली और सेक्टर-56 थाने पहुंची।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इसमें से दो गांव घाटा के हैं जबकि एक युवक बहरामपुर का है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।