{"_id":"5b5e0b094f1c1ba61f8b5d34","slug":"kanwar-yatra-will-pass-through-noida-from-mathura-rajasthan-and-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए रूट किया तैयार, नोएडा से गुजरेंगे मथुरा, राजस्थान और हरियाणा के कांवड़िये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए रूट किया तैयार, नोएडा से गुजरेंगे मथुरा, राजस्थान और हरियाणा के कांवड़िये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। मथुरा, राजस्थान और हरियाणा की तरफ जाने वाले हजारों कांवड़ियों का रेला गाजियाबाद के रास्ते नोएडा से होकर गुजरेगा।
हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ यात्रा के लिए हिंडन नहर और ओखला पक्षी विहार का रूट तय किया गया है। एनएच-58 पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित हो जाएगी। ऐसे में एनएच-24 पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा।
इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के रास्ते एनएच-24 पर जाने वाले भारी वाहनों को एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। साथ ही, ओखला पक्षी विहार के रास्ते पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरी एहतियात बरती जाएगी। ओखला पक्षी विहार के रास्ते कालिंदी कुंज तक कांवड़ियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए लोहे के बैरियर लगाकर अलग कांवड़ पथ बनाया जाएगा। इस पूरे रास्ते को रेत और मिट्टी डालकर समतल बनाया जाएगा।

पक्षी विहार का रास्ता रहेगा बंद
कांवड़ियों की सहूलियत के लिए ओखला पक्षी विहार की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चिल्ला रेगुलेटर कट से शनि मंदिर होते हुए पक्षी विहार के रास्ते का प्रयोग केवल कांवड़ यात्री कर सकेंगे। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविर के लोगों को भी वाहन ले जाने की इजाजत होगी। 1 अगस्त से 9 अगस्त की शाम तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान
ओखला बैराज व डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां से ग्रेटर नोएडा, कासना, श्यामनगर मंड़ी, सिकंदराबाद होकर भारी वाहन बुलंदशहर व मुरादाबाद की तरफ जा सकेंगे।
अक्षरधाम व नोएडा मोड़ के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को वाया मयूर विहार, फिल्म सिटी होकर एक्सप्रेसवे का रास्ता पकड़ना होगा। यहां से भारी वाहन ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंड़ी, सिकंदराबाद होकर बुलंदशहर और मुरादाबाद की तरफ जा सकेंगे।

यहां भी रहेगा डायवर्जन
ओखला बैराज पर कांवड़ियों के जत्थों से जाम जैसे हालात न बनें, इसे ध्यान में रखकर भी प्लानिंग हुई है। जरूरत पड़ने पर ओखला बैराज के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से ही डीएनडी और मयूर विहार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाकर कांवड़ियों को सुरक्षित तरीके से शहर की सीमा पार कराई जाएगी।
- सतीश कुमार, सीओ ट्रैफिक