फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanwar yatra 2018 bus route have changed and journey will be expensive

कांवड़ यात्रा: बसों का रूट बदला, महंगा होगा सफर, जानें कितना बढ़ा किराया

Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra 2018 bus route have changed and journey will be expensive
नोएडा से मेरठ, हरिद्वार व कोटद्वार के बीच आवाजाही करने वाले बस यात्रियों को लंबा सफर तय करना होगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एक अगस्त से बस सेवा पर रूट डायवर्जन की मार पड़ने जा रही है। 
विज्ञापन


नोएडा से वाया मोहन नगर आवाजाही करने वाली बसें वाया हापुड़ व किठौर चलेंगी। दूरी बढ़ने पर रोडवेज प्रबंधन ने किराये में 20 से 42 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यात्रियों को लंबा सफर तय करने के साथ-साथ किराया भी अधिक चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद से मेरठ को जोड़ने वाले एनएच-58 पर मंगलवार से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। हालांकि, मंगलवार को बसों का संचालन पुराने रूट से जारी रहेगा, लेकिन एक अगस्त से रूट बदल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक नोएडा से मोहन नगर, गाजियाबाद, मोदीनगर और मुरादनगर नगर होकर मेरठ आवाजाही करने वाली बसों को वाया पिलखुवा, हापुड़ और खरखौदा चलाया जाएगा। 
 

42 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना होगा

इससे इस रूट की दूरी 15 किलोमीटर बढ़ जाएगी। इसके अलावा वाया किठौर भी इस रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे 42 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना होगा। 

नोएडा से मेरठ के बीच आवाजाही करने वाली बसों को वाया हापुड़ चलाए जाने से यात्रियों को 38 किलोमीटर लंबी और वाया मीरापुर चलाए जाने से 23 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। 

इसी तरह नोएडा से कोटद्वार के बीच आवाजाही करने वाली बसों को वाया हापुड़ चलाए जाने से 15 किलोमीटर और वाया किठौर चलने वाली बस में 40 किलोमीटर लंबी अधिक दूरी तय करनी होगी।
 

कितना बढ़ा किराया

रूट                किराया पहले       किराया अब
नोएडा से मेरठ        73 रुपये    93 रुपये (वाया हापुड़)
                                           121 रुपये (वाया किठौर)
नोएडा से हरिद्वार    236 रुपये    270 रुपये (वाया हापुड़)
                                                257 रुपये (वाया मीरापुर)
नोएडा से कोटद्वार    224 रुपये    246 रुपये (वाया हापुड़)
                                                266 रुपये (वाया किठौर)

संशोधित किराया सूची जारी कर दी है। इन रूटों पर सबसे ज्यादा बसों का संचालन होता है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के दिशानिर्देश पर एक अगस्त से बसों का रूट बदल दिया जाएगा। एके वर्मा, एआरएम-नोएडा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed