फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanvd journey began with preparations were incomplete half

आधी अधूरी तैयारियों के साथ कांवड़ यात्रा हुई शुरू

Tue, 15 Jul 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Tue, 15 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanvd journey began with preparations were incomplete half

आधी अधूरी तैयारियों के साथ सावन के प्रथम सोमवार से कांवड़ मार्ग से दूर दराज के कांवड़ियां गुजरने शुरू हो गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सेवा शिविर भी लगने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मगर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सेवा शिविर नहीं लगाया है। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पंचायत भी उदासीन है। आलम यह है कि अभी तक कांवड़ मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है। पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन


रात्रि में कांवड़ मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था तक नहीं है। यह हालत तब है जब राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा से आने वाले अधिकांश कांवड़ियां कांवड़ मार्ग का ही प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के प्रथम सोमवार से कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश हो गया। मगर कांवड़ मार्ग पर अव्यवस्था का बोल बाला है। मार्ग पर दोनों ओर झाड़ फूस खड़े हैं। रात्रि में यहां बिजली की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा पसर जाता है।

उक्त मार्ग पर लूटपाट व अंधेरे में जहरीले जानवरों से कांवड़ियों को खतरा है। यात्रा शुरू हो चुकी है मगर अभी भी कांवड़ मार्ग की मरम्मत का काम चल रहा है। उक्त मार्ग पर सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है।

हालांकि प्रथम दिन काफी कम संख्या में कांवड़ियां दिखाई दिए। मंगलवार से कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए विभिन्न संगठनों ने कांवड़ मार्ग पर शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं।


इस संबंध में एसडीएम कृष्णा करुणेश का कहना है कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों के उमड़ने वाले सैलाब के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद है। कांवड़ यात्रा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed