फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kansali double murder will be checked by adgp

एडीजीपी की निगरानी में होगी कंसाली दोहरे हत्या कांड की जांच

Fri, 06 May 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 06 May 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
kansali double murder will be checked by adgp
- फोटो : demo pics

कंसाली में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच एडीजीपी मोहम्मद अकील की निगरानी में हरियाणा अपराध शाखा करेगी। ये हलफनामा डीजीपी ने उच्च न्यायालय में दिया है। गौरतलब है कि 11 अप्रैल को दो बच्चों के शव घर में बने वाटर टेंक में मिले थे। परिवारीजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन


मामले की शुरूआत कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुई। 9 जनवरी 2015 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में युवक-युवती ने शादी कर ली थी। 14 जनवरी 2015 को  उच्च न्यायालय ने मेवात के एसपी को जोड़े की सुरक्षा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर कई पंचायतें भी हुईं। पिछले दिनों गांव के एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल कर न केवल मारपीट की, बल्कि घर में आग भी लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने 163 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिनमें से 31 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किंतु 132 लोग अभी तक हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन एसपी बी सतीश बालान ने मामले को गभीरता से लेते हुए गांव कंसाली में अस्थाई चौकी बना दी थी। उनके तबादले के बाद एक पक्ष ने बीते महीने दूसरे पक्षा के ट्यूवबेल पर आग लगा दी।

इसके बाद 25 फरवरी 2016 को प्रेम विवाह करने वाली लड़की अपने पिता पक्ष से मिलने घर पहुंच गई। आरोप है कि इसके बाद लड़की पिता पक्ष की ओर हो गई। उसे वापस लाने के लिए लड़के के पक्ष ने नगीना थाने में अर्जी भी दी।


कुछ दिन बाद 11 अप्रैल 2016 को रिजवाना के बहन-भाई अपने घर के वाटर टेंक में मृत मिले। दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगा और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

इस बारे में लड़के के चाचा समसुद्दीन ने एसआईटी एवं हरियाणा अपराध शाखा से निष्पक्ष जांच कराने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। इस अपील पर हाईकोर्ट में डीजीपी ने हलफनामा दायर किया कि अब इसकी जांच हरियाणा अपराध शाखा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed