फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanjhawala accident girl stuck between front bumper and wheel of car

कंझावला कांड: अगले बंपर और पहियों के बीच फंस गई थी लड़की, शरीर में नहीं बचा था खून; शव देख दहल गई थी पुलिस

Sun, 01 Jan 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। 

विज्ञापन
kanjhawala accident girl stuck between front bumper and wheel of car
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुरी में शनिवार रात युवती को 10 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। रविवार तड़के 4:11 बजे राहगीरों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे। सुल्तानपुरी में स्कूटी सवार 20 साल की युवती कार की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। करीब 3:24 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कार में बांधकर युवती को घसीटने की खबर मिली थी। गश्त पर मौजूद एसएचओ मौके पर पहुंचे तो युवती की स्कूटी सुल्तानपुरी में मिल गई। अभी जांच चल ही रही थी कि 4:11 बजे रोहिणी के कंझावला में युवती को कार से घसीटने की कॉल मिली। 

बाहरी जिला पुलिस भी जोंटी गांव पहुंच गई। यहां युवती का शव बरामद हो गया। शरीर की शायद ही कोई ऐसी हड्डी बची हो जो न टूटी हो। एक पैर भी गायब था। दूसरा पैर पूरी तरह टूटकर घूम चुका था। पीठ में रगड़ लगने से शरीर में गड्ढा हो गया था। पीछे की ओर से शरीर के अंदरूनी अंग भी गायब थे। 

माना जा रहा है कि युवती के शव और उसके कपड़ों के हिस्से सुल्तानपुरी से जोंटी गांव तक फैल गए। पुलिस की एक टीम रविवार को सुल्तानपुरी से घटनास्थल तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इस दूरी के दौरान मौके से अवशेष जुटाए। आरोपियों की कार का मैकेनिकल निरीक्षण करवाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed