{"_id":"6a9ac3473c8cc734c4079494","slug":"kanhas-pot-cake-is-a-hit-on-janmashtami-with-its-3d-design-captivating-hearts-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-609-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जन्माष्टमी पर कान्हा की मटकी वाला केक हिट, 3डी डिजाइन ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जन्माष्टमी पर कान्हा की मटकी वाला केक हिट, 3डी डिजाइन ने मोहा मन
विज्ञापन
बाजार में झूले, बांसुरी, ग्वाल-बाल व माखन-मटकी की थीम पर मिले आकर्षक केक
मोरपंख केक भी रहा पसंदीदा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। जन्माष्टमी की आधी रात को बाल गोपाल के जन्मोत्सव की रौनक बाजार में आकर्षक केक के साथ देखने को मिली। इस बार मटकी, बांसुरी, झूला, ग्वाल-बाल और मोरपंख जैसी थीम पर बने 3डी केक खास तौर पर लोगों के बीच पसंद किए गए।
बेकरी में भक्तों की मांग पर कई फ्लेवर व डिजाइन में केक तैयार किए गए। कहीं कान्हा मटकी के ऊपर खड़े होकर बांसुरी बजाते नजर आए, तो कहीं वे ग्वाल-बाल के साथ माखन का स्वाद चख रहे थे। कुछ केक पर झूले में झूलते कृष्ण और मटकी से गिरते माखन की थीम भी शामिल थी।
मोरपंख केक की भी काफी मांग रही, जिस पर फूड कलर से आकर्षक सजावट की गई थी। मटकी के आकार के केक (बटर नट, चॉकलेट चोको चिप्स) की कीमत 600 रुपये रखी गईं। भक्तों ने इन थीम वाले केक के जरिए कान्हा की बाल लीलाओं को जीवंत करते हुए जन्मोत्सव को और भी खास बना दिया।