फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya Kumar asked Manoj Tiwari for account of his work for 10 years

'मैं डरने वाला नहीं सांसद महोदय': कन्हैया कुमार बोले- 10 साल का मांगा हिसाब, भाजपा के कार्यकर्ता ने किया हमला

Sat, 18 May 2024 04:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 May 2024 04:12 PM IST
सार

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर-पूर्वी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सांसद मनोज तिवारी पर उनके 10 साल के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar asked Manoj Tiwari for account of his work for 10 years
कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर भाजपा और उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी पर जमकर हमला बोला है। शनिवार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित, मनोज तिवारी समर्थित कार्यकर्ता ने हमला किया है। हम डरने वाले नहीं है। 

विज्ञापन

मैं डरने वाला नहीं हूं सांसद महोदय
उन्होंने कहा कि सांसद महोदय आप कितने भी गुंडे भेजकर मुझ पर हमले करवा लीजिए, मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं गांधी जी और बाबा साहब अंबेडकर का मानने वाला हूं, मेरे अंदर शहीद भगत सिंह का साहस है। आपके डराने से रूकूंगा नहीं। मौजूदा सरकार देश में तानाशाही थोपना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें देश के संविधान में कोई भरोसा नहीं: कन्हैया कुमार
भाजपा के लोगों को देश के संविधान में भरोसा नहीं है, इसीलिए वे देश के विपक्ष को समाप्त करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। वो पहले बदनाम करते हैं, फिर डराते हैं और फिर खरीदने का प्रयास करते हैं। उनसे हम कहते हैं। हम उनसे डरने वाले नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कि देश में चुनावी प्रक्रिया चल रही है। देश में निर्वाचन आयोग है, जिस पर निष्पक्ष और साफ तरीके से चुनाव कराने की ड्यूटी है। मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की चिंता है।

विज्ञापन

सांसद मनोज तिवारी से मांगा 10 साल का हिसाब
मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने बीते 10 वर्षों के दौरान लोकसभा क्षेत्र में क्या काम किया है। यह जनता उन्हें नालियां दिखा कर बता रही है। वह बताएं कि उन्होंने बीते 10 वर्ष में क्या विकास कार्य किया है। लोगों को बांटने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है। यह लोग चुनाव प्रक्रिया को बाधित करेंगे। चुनाव में जो मुद्दे हम उठा रहे हैं। उन सवालों को वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अब वह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। बता दें कि शुक्रवार शाम को न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के ऑफिस के बाहर कन्हैया कुमार पर हमला हुआ था।

स्वाति के मामले पर नहीं रखी अपनी बात
स्वाति मालीवाल के मामले पर सवाल पूछने पर कन्हैया कुमार ने कहा कि यह प्रेसवार्ता मेरे ऊपर हुए हमले को लेकर है। इसी पर चर्चा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed